सरदारशहर उपचुनाव के लिए मतदान, सुबह 10 बजे तक 6 प्रतिशत हुई वोटिंग

चूरू के सरदारशहर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। 10 बजे तक 6 प्रतिशत…

image 70 1 | Sach Bedhadak

चूरू के सरदारशहर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। 10 बजे तक 6 प्रतिशत हो चुकी है। यहां के 295 बूथों पर मतदान जारी है। 2 लाख 89 हजार 843 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जो कि शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। इस सीट पर 10 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

बता दें कि यह सीट दिवंगत भंवरलाल शर्मा के निधन खाली हो गई थी। इस सीट पर अब भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा पूर्व विधायक अशोक पिंचा भाजपा से, दुग्ध उत्पादक संघ के जिलाध्यक्ष लालचंद मुंड आरएलपी से मैदान में हैं। सीपीआई से सांवरमल मेघवाल, इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी से परनामा राम, निर्दलीय से सुभाषचंद, निर्दलीय से ही उमेश साहू, प्रेम सिंह, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित उम्मीदवार हैं।

सरदारशहर के अलावा 6 राज्यों के 7 सीटों पर भी उपचुनाव आज हो रहा है। इसमें यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर, खतौली की विधानसभा सीट, ओडिशा में पदमपुर, बिहार में कुढ़नी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इन सभी के नतीजे 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *