राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू आएंगी झालावाड़! आदिवासी समाज की बैठक में हुई चर्चा

झालावाड़। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द झालावाड़ आ सकती हैं। दरअसल आदिवासी भील समाज के सभी कार्यकर्ताओं और समाज सेवकों, पंच पटेलों ने बीते…

ezgif 4 4d29a0101a | Sach Bedhadak

झालावाड़। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द झालावाड़ आ सकती हैं। दरअसल आदिवासी भील समाज के सभी कार्यकर्ताओं और समाज सेवकों, पंच पटेलों ने बीते रविवार एक बैठक की। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को झालावाड़ के मनोहरथाना में बुलाने के लिए चर्चा की गई।

भील समाज के जिला अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि भील राजा की नगरी मनोहरथाना बाईपास रोड पर एक बैठक की गई थी। जिसमें सभी आदिवासी भील समाज के महा पुरुषों की मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर महा महिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मनोहरथाना बुलाने को विचार विमर्ष किया गया।

इसके अलावा भील समाज की एकजुटता को बनाए रखने और हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूरे देश की आन-बान-शान हैं। हमारे समाज को उन्होंने गर्व से सिर उठान का मौका दिया है। इसलिए अगर वो यहां पर आएंगी तो यह आदिवासी समाज के लिए गर्व का क्षण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *