निकाय चुनावों में भी गहलोत सरकार का राज, जानें- सरदारशहर उपचुनाव का क्या होगा नतीजा?  

राजस्थान में बीते दिन 12 जिलों के 13 नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम घोषित हुए जिनमें कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम रखा। नगर निकाय की…

image 19 2 | Sach Bedhadak

राजस्थान में बीते दिन 12 जिलों के 13 नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम घोषित हुए जिनमें कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम रखा। नगर निकाय की 13 सीटों में से 6 पर कांग्रेस तो भाजपा सिर्फ 4 सीटों पर सिमट कर रह गई। बाकी 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इन 13 सीटों में से 8 पर पुरूष तो 5 पर महिलाओं ने बाजी मारी है। अब इस जीत को सरदाशहर विधानसभा उपचुनाव के ‘हिंट’ के तौर पर भी देखा जा रहा है। जानिए कैसे ?

सरदारशहर के वार्ड 32 उपचुनाव में कांग्रेस की जीत

अगर जातिवार इन सीटों को देखें तो इनमें से 4 सीट एससी वर्ग को, 4 सीट सामान्य वर्ग को, 4 सीट ओबीसी वर्ग को तो 1 सीट एसटी वर्ग के खाते में गई है। वहीं अगर जयपुर हैरिटेज नगर निगम की बात करें तो वार्ड 66 में भाजपा ने जीत हासिल है। कांग्रेस नगर निकाय के इन चुनाव परिणामों से बेहद उत्साहित नजर आ रही है। इसे एक तरह से सरदारशहर उपचुनाव के जीत के हिंट के रूप में भी देखा जा रहा है। क्योंकि सरदारशहर के वार्ड 32 में कांग्रेस ने ही जीत हासिल की है। यहां से कांग्रेस के समीर खान ने भाजपा प्रत्याशी नसीर बानो को भारी अंतर से हराया है।

विधानसभा उपचुनाव का हिंट है वार्ड के नतीजे!

इसे कांग्रेस के लिए अच्छी खबर के रूप में इसलिए भी देख रहे हैं क्योंकि वार्ड 32 की यह सीट पहले भाजपा के पास थी। लेकिन भाजपा पार्षद अब्दुल रहमान के निधन के चलते यह सीट खाली हो गई थी। चुनाव से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि जो सीट पहले से ही भाजपा के पास है वहां पर उसी पार्टी की जीत की प्रायिकता बढ़ जाती है। वहां सहानुभूति कार्ड भी मायने रखता है। लेकिन कांग्रेस की इस जीत न इस परिपाटी को तोड़ दिया है। अब सरदारशहर के वार्ड के उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत हुई है तो इसे सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव का ट्रेलर कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *