केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का कांग्रेस पर तंज, कहा- राम भरोसे चल रही है सरकार

भरतपुर। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी जयपुर से भरतपुर के बयाना में जनाक्रोश यात्रा के लिए जाने के दौरान छोकरबाड़ा कला पर रुके। यहां…

image 2022 12 28T150856.260 | Sach Bedhadak

भरतपुर। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी जयपुर से भरतपुर के बयाना में जनाक्रोश यात्रा के लिए जाने के दौरान छोकरबाड़ा कला पर रुके। यहां पर भाजपा नेता और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कैलाश चौधरी ने यहां पर मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि यहां तो सरकार राम भरोसे चल रही है।

कैलाश चौधरी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हर मोर्चे पर राज्य सरकार पूरी तरह से फेल ही है। आगामी चुनाव में राजस्थान से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। प्रदेश की आम जनता ने इस बार आने वाले विधान सभा के चुनावों में कांग्रेस को विदाई देना तय कर लिया है। उन्होंने पेपर लीक मामले को लेकर कहा कि यहां तो आए दिन आरपीएससी के पेपर लीक हो रहे है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार रामभरोसे है और राजस्थान में इन दिनों जंगल राज है। उन्होंने कहा की राजस्थान में रिश्वत खोरी का आलम सबसे ज्यादा है। प्रदेश में कोई अधिकारी और विधायक बगैर घूस के कोई कार्य नहीं करते हैं।

चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में किसान आत्मनिर्भर बने इसके लिए नई तकनीकी का सहारा लेना होगा। केंद्र सरकार किसानों के लिए उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बना रही है। बता दें कि इसके बाद केंद्रीय मंत्री कैलाश चंद चौधरी बयाना में आयोजित जन आक्रोश महासभा के लिए रवाना हो गए। जिलाध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह, डांग विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह बेढम सहित अनेक भाजपाइयों ने साफा-माला पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *