कांग्रेस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में दिखा ‘मां-बेटे’ का प्यारा रिश्ता…देखें वीडियो

आज कांग्रेस का स्थापना दिवस है, इस अवसर पर दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हुए है। जिसमें पार्टी की पूर्व…

कांग्रेस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में दिखा 'मां-बेटे' का प्यारा रिश्ता...देखें वीडियो

आज कांग्रेस का स्थापना दिवस है, इस अवसर पर दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हुए है। जिसमें पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समते कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम के बीच सोनिया गांधी और राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उनके बीच पार्टी की नहीं बल्कि मां-बेटे के बीच की बातें होती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मां और बेटे के बीच का प्रेम झलक रहा है। आप भी यह वीडियो देखिए।

इस कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन 1885 को मुंबई में कांग्रेस पार्टी की नींव रखी गई थी आज 137 साल पूरे हो गए हैं। इस वर्षों में भारत के हर सफर पर कांग्रेस की इबारत लिखी रहेगी। इस साल कांग्रेस सेवा दल अपने 100 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। भारत की आजादी के साथ ही कई देश आजाद हुए थे. लेकिन इन देशों में सत्ता की कमान तानाशाहों के हाथ में रही थी। लेकिन भारत ने आर्थिक, सामाजिक प्रगति में नए आयाम स्थापित किए।

महंगाई, बेरोजगारी और नफरत का खेला जा रहा है घिनौना खेल

खड़गे ने कहा कि भारत की मूल भावना पर लगातार प्रहार हो रहा है। नफरत की खाई को गहरा किया जा रहा है। आज लोकतंत्र की हत्य़ा की जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी और नफरत का यह घिनौना खेल खेला जा रह है। इसे ही खत्म करने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले हैं। आज उन्होंने दिखा दिया है कि इस यात्रा को जबरदस्त लोकप्रियता मिल रही है जिससे हमारे विरोधियों को घबराहट होने लगी है। हम जनता की उम्मीदों पर खरा –उतरने के लिए तैयार हैं।

भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा के चूक को लेकर अमित शाह को चिट्ठी

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में चूक  को लेकर कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस पत्र में लिखा है कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के नियंत्रण में हैं। पुलिस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा नहीं दी। राहुल गाँधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली है, लेकिन फिर भी यात्रा में इस तरह स्तर की चूक हुई। जिसके बाद भी दिल्ली पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनकर देखती रही।

पीएम मोदी से मांगी सुरक्षा

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस भी की। जिसमें उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक यज्ञ है और यज्ञ में व्यवधान डालने वालों को राक्षस कहा जाता है। हम आगाह कर रहे हैं कि बाज़ आइए, यज्ञ तो पूरा होकर रहेगा। यात्रा अब संवेदनशील इलाकों में जा रही है, ऐसे में हमारी मोदी सरकार से मांग है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। 23 दिसंबर को यात्रा के कैंप साइट में कंटेनर में कुछ लोग घुस गए। जब हमने पूछताछ की तो वो भागने लगे, हमारी सिक्‍योरिटी ने उन्‍हें पकड़ा। इसे लेकर हमने शिकायत दर्ज की है। 23 दिसंबर से आज 28 दिसंबर हो चुका है, लेक‍िन इस मामले में कोई एक्‍शन नहीं लिया गया।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *