राजस्थान के उदयपुर में बड़ा हादसा, मिट्टी खोदने गईं 4 महिलाओं पर गिरा मलबा, 2 की दर्दनाक मौत

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां खेरवाड़ा ग्राम पंचायत के डबायचा गांव में मिट्टी खोदती महिलाओं पर अचानक से…

New Project 37 | Sach Bedhadak

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां खेरवाड़ा ग्राम पंचायत के डबायचा गांव में मिट्टी खोदती महिलाओं पर अचानक से मलबा आ गिरा। मिट्टी का टीला ढहने से 4 महिलाएं दब गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पाटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेक्क्यू चलाकल दो महिलाओं को मिट्‌टी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो गई। मिट्‌टी में दबने से 2 महिलाओं की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं 2 अन्य महिला के मिट्‌टी से बाहर निकालकर अस्पताल में भिजवाया। यह हादसा पाटिया थाना क्षेत्र के डबायचा गांव में हुआ।

जानकारी के अनुसार, खेरवाड़ा ग्राम पंचायत के पाटिया थाना क्षेत्र के डबायचा की 4 महिलाएं मिट्‌टी खोदते समय हादसे का शिकार हो गई। मिट्‌टी की बड़ी ढाय (टीला) अचानक से महिलाओं पर आकर गिर गया। ढाय गिरने से महिला मिट्‌टी में दब गई। मिट्टी की ढाय गिरते ही घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई और बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

ग्रामीणों को मलबे को हटाकर महिलाओं को बाहर निकाला…

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटा कर सभी को बाहर निकाला गया। घटना में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 2 घायल महिलाओं को इलाज के लिए खेरवाड़ा हॉस्पिटल पहुंचाया है। पाटिया थाना पुलिस ने बताया कि महिलाएं होली पर घर लिपाई के लिए मिट्टी खोद रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में 2 महिलाओं की मिट्‌टी में दबने से मौत हो गई। वहीं दो घायल महिलाओं में हालत गंभीर है। मृतका रमिला हंगात और शिल्पा हंगात निवासी डबायचा है। इस हादसे के बाद पुलिस ने सभी के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *