जिम्मेदारों का ये कैसा रवैया? भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आई महिलाओं को रात के अंधेरे में बीच रास्ते में छोड़ा

राजस्थान के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने अपने ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं रात के अंधेरे में…

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आई महिलाओं को रात के अंधेरे में बीच रास्ते में छोड़ा

राजस्थान के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने अपने ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं रात के अंधेरे में सड़क पर खड़ी हैं। उनका कहना है कि वे राहुल गांधी की यात्रा के शामिल होने आई थीं। वे सभी बारां जिले से लाई गई थीं। करीब 20 बसों के जरिए उन्हें लाया गया था। लेकिन यात्रा के बाद उन्हें बसों से वापस तो लाया गय़ा , लेकिन उनके घर पहुंचाने की जगह उन्हें बीच रास्ते में ही छोड़ दिया गय़ा। आप भी  यह वीडियो देखिए।

इस वीडियो में महिलाएं यह कहती नजर आ रही हैं कि वे भूखी-प्यासी काफी देर से बीत सड़क पर अंधेरे में खड़ी हैं उनके साथ उनका काफी सामान है और उनके घर जाने के लिए यहां से कोई साधन नहीं है। ऐसे में महिलाएं काफी आक्रोशित नजर आ रही हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। बता दें कि कल राहुल गांधी की यात्रा में सिर्फ महिलाएं चली थीं। इसी यात्रा में शामिल होने के लिए इन महिलाओं के बारां जिले से 20 बसों के जरिए लाया गया था। हालांकि यह वीडियो किस जगह का है इसकी पुष्टि हम नहीं करते।

राजेंद्र राठौड़ ने महिला सुरक्षा पर खड़े किए सवाल

दूसरी तरफ उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने यह वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भीड़ बढ़ाने के लिए राजस्थान कांग्रेस सरकार के लोग बसों में भर-भरकर प्रदेश की महिलाओं को ला रहे है ताकि युवराज राहुल गांधी जी की रैली को सफल बनाया जा सके पर यह वीडियो भारत जोड़ो यात्रा की हकीकत स्वयं ही बयां कर रहा है।

राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के माहौल में रैली के नाम पर दूर-दूर से महिलाओं को लेकर आना और फिर इस तरह से सैकड़ों महिलाओं की सुरक्षा को ताक पर रखकर उन्हें रात में सड़क पर छोड़ना घोर लापरवाही है। क्या कांग्रेस सरकार की महिला सुरक्षा के प्रति यही जवाबदेही है?

यह भी पढ़ें- यू ट्यूबर शिवम शिकारी मामले में बोले राजेंद्र राठौड़, कहा- अभिव्यक्ति का गला घोंट रही है सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *