पाली में आयोजित होगा स्काउट गाइड का सबसे बड़ा कार्यक्रम, प्रदेश को 66 साल बाद मिली मेजबानी

प्रदेश के स्काउट गाइड का सबसे बड़ा कार्यक्रम इस बार पाली में आयोजित होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भी जारी कर दिया…

scout.... | Sach Bedhadak

प्रदेश के स्काउट गाइड का सबसे बड़ा कार्यक्रम इस बार पाली में आयोजित होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भी जारी कर दिया है। उन्होंने आयोजन में खर्च होने वाले 24.70 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति भी दे दी है। बता दें कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्काउट एवं गाइड जंबूरी 4 जनवरी 2023 तक आय़ोजित होगा। यह इस कार्यक्रम का 18वां संस्करण है।

35 हजार से अधिक स्काउट गाइड लेंगे हिस्सा

बता दें कि इस राष्ट्रीय जम्बूरी में 1500 विदेशी सहित पूरे देश से 35 हजार से अधिक स्काउट एवं गाइड हिस्सा लेंगे। वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने जो बजट जारी किया गया है उसमें से राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स और गाइड्स को 10 करोड़ रूपए की राशि हस्तांतरित करने की भी स्वीकृति दी है।

प्रदेश को 66 साल बाद मिली मेजबानी

गौरतलब है कि राजस्थान को 66 साल बाद राष्ट्रीय जंबूरी की मेजबानी मिली है। कार्यक्रम में स्टेट द्वार, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, एडवेंचर वैली, ग्लोबल विलेज डवलपमेंट, इंटीग्रेशन गेम्स, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, लोक नृत्य, शारीरिक प्रदर्शन, राज्य दिवस प्रदर्शनी, बैंड प्रदर्शन, रॉक क्लाइंबिंग, पैरासेलिंग और वाटर एक्टिविटीज जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में राष्ट्रीय जम्बूरी के आयोजन के लिए बजट वर्ष 2022-23 में 25 करोड़ रूपये देने के लिए घोषणा की थी। गत माह श्री गहलोत ने जम्बूरी के पोस्टर का विमोचन किया था। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों से जम्बूरी की तैयारियों को लेकर जानकारी ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *