RTDC अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने सरदारशहर उपचुनाव में जीत का किया दावा

RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने सरदारशहर उपचुनाव जीतने का दावा किया है। अपने अजमेर प्रवास के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश…

ezgif 5 794516f473 | Sach Bedhadak

RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने सरदारशहर उपचुनाव जीतने का दावा किया है। अपने अजमेर प्रवास के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के लोगों को कई सौगातें दी हैं। देश में राजस्थान प्रदेश मॉडल बनकर उभरा है। धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि सरदारशहर में कांग्रेस 6 चुनाव जीती है भाजपा 1 चुनाव जीती है। भंवरलाल शर्मा की निधन के बाद उनके बेटे अनिल शर्मा को टिकट दिया गया है। इस बार भी कांग्रेस ही जीतेगी।

कांग्रेस की ही होगी जीत

RTDC अध्यक्ष ने कहा कि अशोक गहलोत ने राजस्थान में इतना अच्छा काम किया है। तो फिर जनता तो उन्हें ही वोट देगी। राठौड़ ने कहा कि अभी जब प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी मानगढ़ आए थे। तब अशोक गहलोत जी ने उनसे चिरंजीवी योजना को पूरे देश में लागू करने के लिए कहा था और पुरानी पेंशन योजना को देश में लागू करने के लिए भी कहा था। इसे सबसे पहले राजस्थान में लागू किया गया। अब यह मुद्दा गुजरात और हिमाचल के चुनाव में बना हुआ है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस चुनाव में उतरी है और जीतेगी भी।

OPS लागू करे भाजपा सरकार

यह पेंशन तो बुजुर्ग लोगों के जीवन को सुखद बनाने में सहायक है। यही मांग हम कर रहे हैं जहां भाजपा की सरकार है या नहीं भी है तो भी वहां पर लागू हो। पिछले दिनों जयपुर के शहीद स्मारक पर मंत्रालयिक कर्मचारियों की बैठक हुई थी। उसमें पेंशन वाले कर्मचारियों में गजब का उत्साह दिखा था। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की प्रशंसा की थी। बता दें कि आज सरदारशहर में कांग्रेस नेता अनिल शर्मा आपना नामांकन दाखिल करेगें। लगभग 1 बजे सीएम गहलोत सरदारशहर पहुंच जाएंगे। यहां वे नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *