RSMSSB  JEN  Result 2022 :  राजस्थान  JEN का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम

RSMSSB JEN Result 2022 : राजस्थान JEN यानी (कनिष्ठ अभियंता) भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आज…

RSMSSB  JEN  Result 2022

RSMSSB JEN Result 2022 : राजस्थान JEN यानी (कनिष्ठ अभियंता) भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आज इसके फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। वे अपना रिजल्ट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानी RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दि गए लिंक से भी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

इस तरह देखें परिणाम

1- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं

2- समाचार औऱ सूचनाएं वाले बॉक्स में जाएं

3- इसमें राजस्थान JEN Result 2022 पर जाएं

4- यहां आपका स्क्रीन पर एक PDF फाइल खुल जाएगी

5- इस लिस्ट में आप अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं

6- इस फाइल का प्रिंट आउट निकाल लें या फाइल सेव कर लें

बता दें कि राजस्थान JEN भर्ती का रिजल्ट 7 जुलाई 2022 को जारी किया गया था। जिसमें खाली पदों से करीब दोगुने अभ्यर्थियों को Document Verification List के लिए सूचीबद्ध किया था। इन अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच करने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि राजस्थान जेईएन भर्ती का आयोजन 1092 पदों के लिए किया जा रहा है। इसके लिए एग्जाम का आयोजन 18 मई से 20 मई 2022 तक किया गया था।

यह भी पढ़ें- पत्नी को जज बनाने के लिए पति ने छोड़ी बैंक की नौकरी, बच्चे संभालें, पत्नी ने भी टॉप कर दी खुशखबरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *