Rajasthan : महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर रेप का आरोप, केस दर्ज

राजधानी जयपुर में एक महिला ने एक शख्स पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है की आरोपी पहले…

chitrakut police station | Sach Bedhadak

राजधानी जयपुर में एक महिला ने एक शख्स पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है की आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। आरोपी का नाम विकास वर्मा बताया गया है।

चित्रकूट पुलिस स्टेशन के थानाधिकारी रामकिशन बिश्नोई ने बताया है कि पीड़ित महिला साल 2008 में आरोपी से मिली थी। वो दोनों एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी ने उससे नजदीकियां बढ़ाई और शादी का वादा किया तथा शारीरिक संबंध बनाए।

महिला ने आरोप लगाया है कि साल 2016 में आरोपी ने उसे अपनी पत्नी से फर्जी तलाक के दस्तावेज दिखाए। जिसके बाद उन दोनों ने आर्य समाज के मंदिर में शादी कर ली। लेकिन पारंपरिक तरीके से शादी करने से आरोपी ने इनकार कर दिया। पीड़ित महिला और आरोपी का एक बेटा भी है। थानाधिकारी बिश्नोई ने बताया कि महिला की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पर रेप, धोखाधड़ी सहित कई धाराएं लगाई हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *