Rajasthan : फोन टेप कांड पर विश्वेंद्र के बेटे ने कहा- केंद्रीय मंत्री की नहीं है आवाज

Rajasthan : प्रदेश का बहुचर्चित फोन टेप कांड पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के गजेंद्र सिंह शेखावत…

tape 1 | Sach Bedhadak

Rajasthan : प्रदेश का बहुचर्चित फोन टेप कांड पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के गजेंद्र सिंह शेखावत से वॉयस सैंपल मांगने को लेकर अब विश्वेंद्र सिंह के ही बेटे अनिरुद्ध सिंह भी इसमें कूद पड़े हैं। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि यह आवाज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की नहीं है। अनिरुद्ध ने ट्वीट कर कहा कि वो आवाज केंद्रीय मंत्री शेखावत की नहींं है। यह आवाज जयपुर के खातीपुरा की रॉयल हैरिटेज हवेली के डायरेक्टर प्रदीप सिंह की है।

बता दें कि हाल ही में विश्वेंद्र सिंह ने कहा था कि फोन टेप कांड में वे अपना वॉयस सैंपल देने को तैयार हैं, तो फिर गजेंद्र सिंह क्यों झिझक रहे हैं। वे अपनी आवाज का सैंपल क्यों नहीं दे रहे हैं। विश्वेंद्र सिंह इस मामले में कई बार शेखावत को घेर चुके हैं।

क्या है फोन टेप कांड

दरअसल साल 2020 के जुलाई के महीने में उस समय उप मुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट अपने 19 साथी विधायकों के साथ बगी हो गए थे। तब वे मानसरोवर स्थित एक होटल में चले गए थे। इसी दौरान यह टेप वायरल हुए थे। कांग्रेस ने आऱोप लगाया है कि इस टेप में आवाज केंद्रीय मंत्री, विधायक भंवर लाल शर्मा और संजय जैन की आवाज है। जो राजस्थान की गहलोत सरकार को गिराने के लिए बात कर रहे हैं और विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग के बारे में बोल रहे हैं।

ये रिकॉर्डिंग सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने जारी की थी। एसओजी ने इन तीनों के खिलाफ राजद्रोह की धारा के तहत केस दर्ज किया था। SOG ने इस मामले में वॉइस सैंपल के नाम पर पायसट खेमे के विधायकों की तलाश में छापेमारी की थी। इसके अलावा गजेंद्र सिंह शेखावत को भी पूछताछ का नोटिस दिय़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *