Rajasthan Politics : दिल्ली में गहलोत-पायलट…किसकी सुनेगा आलाकमान…किसको मिलेगी सत्ता की कमान

Rajasthan Politics : आज अशोक गहलोत और सचिन पायलट दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। अशोक गहलोत आज दोपहर 3 बजे जयपुर…

दिल्ली में गहलोत-पायल, सोनिया गांधी से हो सकती है मुलाकात

Rajasthan Politics : आज अशोक गहलोत और सचिन पायलट दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। अशोक गहलोत आज दोपहर 3 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सचिन पायलट पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। यह भी खबरें आ रही हैं कि शायद अशोक गहलोत कल अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। हालांकि उनकी चुनाव लड़ने की संभावनाएं अब कम ही नजर आ रही है। कल रात को ही गहलोत के 3 करीबी मंत्रियों को आलाकमान ने नोटिस थमाया और अशोक गहलोत को क्लीन चिट दी। मतलब अशोक गहलोत की इस पूरी गतिविधि में कोई गलती नहीं थी। अब सोनिया गांधी से गहलोत औऱ पायलट की आज की मीटिंग में क्या बातचीत होती है इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

गहलोत कल भर कर सकते हैं नामांकन पत्र

साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि अगर गहलोत पर्चा नहीं भी भरते हैं तो पार्टी के अध्यक्ष पद का नामांकन होने तक वे दिल्ली में ही रहेंगे। आज ही आलाकमान की ओऱ से पार्टी का अध्यक्ष पद का चेहरा बनाने पर भी फैसला हो सकता है। क्यों कि 30 तारीख तक को नामांकन होने ही हैं। अध्यक्ष पद के लिए पार्टी से कई बड़े चेहरे सामने आए हैं। शशि थरूर ने तो पहले ही 30 सितंबर को नामांकन करने का फैसला कर लिया है। दूसरी तरफ आलाकमान किसको अध्यक्ष पद के चेहरे के रूप में दिखा सकता है। इसमें दिग्विजय सिंह, मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे और कमलनाथ अध्यक्ष पद की रेस में बताए जा रहे हैं। वहीं पार्टी कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने भी नामांकन फॉर्म लिया था लेकिन उन्होंने नामांकन करने से मना कर दिया।

राजस्थान प्रभारी अजय माकन को बदलने की मुखर हुई आवाज

बीते रविवार रादस्थान की सियासत में कुछ भी हुआ, उसे राजस्थान प्रभारी औऱ प्रयवेक्षक बनकर पार्टी की तरफ से भेजे गए अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे ने रिपोर्ट बनाकर सोनिया गांधी को दी। जिसमें 3 विधायकों पर अनुशासन तोड़ने की कार्रवाई  तहत कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। राजस्थान के जलदाय मंत्री और नोटिस पाने वाले महेश जोशी ने तो यहां तक कह दिया है कि वे अजय माकन से बेहद आहत हैं। सूत्रों के मुताबिक AICC के माकन विरोधी नेता गहलोत समर्थक नेताओं के संपर्क में हैं और य़े सब अब राजस्थान प्रभारी के पद से माकन को हटाने की मांग कर रहे हैं।   

यह भी पढ़ें- विधायकों को नोटिस पर बोलीं दिव्या मदरेणा..सबसे बड़े गद्दार महेश जोशी और धारीवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *