Rajasthan : CM अशोक गहलोत ने बानसूर के हरसौरा गांव का किया दौरा, मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में हुए शामिल

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) आज अलवर के बानसूर पहुंचे। उन्होंने यहां हरसौरा गांव का दौरा किया, साथ ही जनसभा को संबोधित किया।…

ashok Gehlot news

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) आज अलवर के बानसूर पहुंचे। उन्होंने यहां हरसौरा गांव का दौरा किया, साथ ही जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वे नीमराणा के लिए रवाना हो गए। वहां पर वे डाइकिन जापानी इंस्टिट्यूट में निवेशकों से रूबरू होंगे। 1000 करोड़ के प्रस्ताव के MoU पर साइन करेंगे। सीएम के साथ PCC चीफ गोविंदसिंह डोटासरा, उद्योग मंत्री शकुंतला देवी, टीकाराम जूली औऱ अशोक चांदना भी मौजूद रहे।

हरसौरा सरपंच के माता-पिता की प्रतिमा का किया अनावरण

सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने यहां हरसौरा गांव के सरपंच रमेश अंबावत के माता-पिता मिश्रो देवी और रामदेव गुर्जर की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर यहां एक जनसभा का आयोजन भी हुआ। जिसमें उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। गहलोत ने कहा कि मैं अंबावत परिवार का आभारी हूं, जिन्होंने मेरे हाथों मूर्ति का आनावरण कराया।  

‘5 साल में एक भी नहीं चली एक भी गोली’

अशोक गहलोत ने अपनी सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि मैंने 5 साल में राज्य में एक भी गोली नहीं चलने दी। पहले की सरकारों में अनेकों बार फायरिंग हुई। जिस तरह से गांव में झगड़ा होने से उसका विकास रुक जाता है। वैसे ही हमने राज्य को लिया है। जनता ने जो मांगा हमने दिया। उन्होंने हरसौला गांव के लोगों से कहा कि आपने यहां उपतहसील बनाने की मांग की थी, अब मैं घोषणा करता हूं कि आपके लिए यहां उपतहसील बनाई जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि आवारा पशुओं की सड़कों पर मौत हो जाती थी, जिससे बहुत दुख होता था। लेकिन इसके लिए भी सरकार योजना लेकर आई है। नंदीशाला खोलने की घोषणा हमने ब़जट में की है। इससे आवारा पशुओँ को भी घर मिलेगा।  

कर्नल बैंसला को किया याद

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुर्जर आंदोलन के अगुवा कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को भी याद किया। उन्होंने कहा कि कर्नल बैंसला जी हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उन्होंने बहुत कड़ा संघर्ष किया था। इसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *