अब बीजेपी ने ‘चुराया’ कांग्रेस का आइडिया, जन आक्रोश के लिए ट्विटर की डीपी की चेंज

कांग्रेस ने जो तरीका भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार के लिए निकाला था। अब उसी रास्ते पर  भाजपा चलती नजर आ रही है। दरअसल जनाक्रोश…

ezgif 5 5a940755d6 1 | Sach Bedhadak

कांग्रेस ने जो तरीका भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार के लिए निकाला था। अब उसी रास्ते पर  भाजपा चलती नजर आ रही है। दरअसल जनाक्रोश रैली के लिए राजस्थान भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल की डीपी चेंज कर दी है। उसपर जन आक्रोश यात्रा लिखी हुई फोटो लगा ली है। सिर्फ राजस्थान भाजपा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ही नहीं बल्कि भाजपा के दूसरे नेताओं ने भी अपनी-अपनी डीपी की फोटो बदल ली है। सभी ने जनाक्रोश यात्रा की डीपी लगा ली है।

ezgif 5 5a940755d6 | Sach Bedhadak

राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, विधायक वासुदेव देवनानी, राजेंद्र राठौड़ समेत कई नेताओं ने अपने-अपने ट्विटर की डीपी चेंज कर ली है। बता दें कि बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के 4 साल पूरे होने और भारत जोड़ो यात्रा को टक्कर देने के लिए भाजपा जन आक्रोश रैली मिकाल रही है। यह रैली पूरे राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर निकाली जाएगी।

ezgif 2 a919cdfe19 | Sach Bedhadak

गौरतलब है कि बीते दिनों प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने भाजपा नेताओं के साथ इस आंदोलन को लेकर बैठक की थी। उस समय़ उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजस्थान में जनआक्रोश आंदोलन किया जाएगा। राहुल गांधी की भारत जोडो़ यात्रा तो सुबह-शाम की सैर के हिसाब से निकल रही है। जबकि भाजपा की ये जन आक्रोश यात्रा पूरे राजस्थान के 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। हर एक विधानसभा क्षेत्र में जनआक्रोश रथयात्रा निकाली जाएगी।

ezgif 2 2f0d1f50a7 | Sach Bedhadak

जानकारी के मुताबिक इन सभी रथों को अगले सप्ताह हर जिले में रवाना किया जाएगा, वहां से ये रथ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए भेजे जाएंगे। इसके बाद 1 दिसंबर से हर विधानसभा क्षेत्र में रैली निकाली जाएगी, जो करीब 10 दिनों तक निकलेगी। बता दें कि इन रथों के आगे 30-30 बाइक भी रहेंगी। वहीं यह रथ लोगों के घरों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रचार सामग्री बांटेगा। इस दौरान बीच-बीच में छोटी-छोटी जनसभाएं भी होंगी। इन जनसभाओं में करीब 700 लोगों को जोड़ने के लिए भी पार्टी की तरफ से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *