गहलोत के गद्दार वाले बयान पर बोले कालीचरण सराफ, मध्यावधि चुनाव की तरफ बढ़ रहा है राजस्थान  

भाजपा की जन आक्रोश रैली की तैयारी के लिए कालीचरण सराफ आज टोंक पहुंचे। उन्होंने यहां जन आक्रोश रैली के इंतजाम की समीक्षा की। इसके…

ezgif 5 6b05517d62 | Sach Bedhadak

भाजपा की जन आक्रोश रैली की तैयारी के लिए कालीचरण सराफ आज टोंक पहुंचे। उन्होंने यहां जन आक्रोश रैली के इंतजाम की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने सीएम गहलोत के पायलट पर दिए गए बयानों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पायलट और गहलोत के बीच की खींचतान राजस्थान को मध्यावधि चुनाव की ओर बढ़ रहा है।

अभी हो मध्यावधि चुनाव तो भी जीत भाजपा की

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत इस समय बिल्कुल खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। कालीचरण सराफ ने आगे कहा कि अगर प्रदेश में मध्यावधि चुनाव होते भी हैं तो भाजपा इसके लिए पूरी तरह से तैयार है और चुनाव के लिए भी तैयारियां पूरी हैं। मैं आपको बता दूं कि अगर कल ही  चुनाव होते हैं तो उसमें भी भाजपा की जीत होती है। कालीचरण सराफ ने कांग्रेस पर किसान, युवा और बेरोजगारों के साथ धोखा करने का लगाते हुए कहा कि ना कर्जमाफी हुई, ना बेरोजगारी भत्ता मिला। प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कालीचरण सराफ ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

भाजपा में मतभेद हो सकते हैं… लेकिन मनभेद नहीं

बीजेपी में गुटबाजी के सवाल पर बोलते हुए कालीचरण सराफ ने कहा कि बीजेपी में मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद नहीं है। विधानसभा चुनाव मोदी के चेहरे और कमल के निशान पर लड़ा जाएगा और सीएम का फैसला संसदीय बोर्ड करेगा। बता दे कि कालीचरण सराफ ने यहां पर बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराना, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया समेत बीजेपी के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल के राजस्थान आने से बीजेपी को फायदा होगा।

हर विधानसभा क्षेत्र में एक होगा एक जनाक्रोश रथ

बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के 4 साल पूरे होने और भारत जोड़ो यात्रा को टक्कर देने के लिए भाजपा जन आक्रोश रैली मिकाल रही है। यह रैली पूरे राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर निकाली जाएगी। बता दें कि बीते दिनों प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने भाजपा नेताओं के साथ इस आंदोलन को लेकर बैठक की थी। उस समय़ उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजस्थान में जनआक्रोश आंदोलन किया जाएगा। राहुल गांधी की भारत जोडो़ यात्रा तो सुबह-शाम की सैर के हिसाब से निकल रही है। जबकि भाजपा की ये जन आक्रोश यात्रा पूरे राजस्थान के 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। हर एक विधानसभा क्षेत्र में जनआक्रोश रथयात्रा निकाली जाएगी।

हर एक सभा में 700 लोगों की भीड़ जुटाने की कवायद

जानकारी के मुताबिक इन सभी रथों को अगले सप्ताह हर जिले में रवाना किया जाएगा, वहां से ये रथ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए भेजे जाएंगे। इसके बाद 1 दिसंबर से हर विधानसभा क्षेत्र में रैली निकाली जाएगी, जो करीब 10 दिनों तक निकलेगी। बता दें कि इन रथों के आगे 30-30 बाइक भी रहेंगी। वहीं यह रथ लोगों के घरों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रचार सामग्री बांटेगा। इस दौरान बीच-बीच में छोटी-छोटी जनसभाएं भी होंगी। इन जनसभाओं में करीब 700 लोगों को जोड़ने के लिए भी पार्टी की तरफ से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *