ढाई साल की उम्र में सीखना शुरु की तैराकी, तालाब-नदी-समंदर और महासागर में तैरने के हुनर ने पहुंचाया वर्ल्ड रिकॉर्ड तक

छोटी सी उम्र में बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली भक्ति ने 2015 में अंटार्कटिका महासागर में महज एक डिग्री तापमान में 1.4 मील दूरी 52 मिनट में तय कर नया विश्व कीर्तिमान बनाया था।

bhakti sharma, world swimming championship, motivational story of bhakti sharma, inspirational story of bhakti sharma,

भारत की जलपरी उदयपुर की भक्ति शर्मा ने ढाई साल की उम्र से तैराकी शुरु की। उन्हें तालाब, नदी, समुद्र और महासागरों में तैरने की महारथ हासिल है। वे विश्व के सभी पांचों महासागरों इंडियन, आर्कटिक, पेसिफिक, अटलांटिक और अंटार्कटिका में तैरने का रिकॉर्ड कायम कर चुकी हैं। ओपन वॉटर स्वीमर जलपरी के नाम से मशहूर भक्ति के जीवन पर टी-सीरीज बायोपिक बनाने जा रहा है।

बॉलीवुड में कई निर्देशक सफल खिलाडिय़ों पर बायोपिक्स बना चुके हैं, इसी कडी़ में अब उदयपुर की इस जलपरी भक्ति शर्मा का नाम भी शुमार होगा। भक्ति की मां लीना शर्मा बताती हैं, बायोपिक बनाने पर सारी तैयारियां हो गई थीं लेकिन कोरोना की वजह से काम रुका पड़ा था, पर अब जल्द ही इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: प्राईवेट नौकरी करने वालों के लिए जरूरी खबर, पेंशन और PF को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान

कई रिकॉर्ड अपने नाम किए

छोटी सी उम्र में बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली भक्ति ने 2015 में अंटार्कटिका महासागर में महज एक डिग्री तापमान में 1.4 मील दूरी 52 मिनट में तय कर नया विश्व कीर्तिमान बनाया था। इसके अलावा दुनिया के सभी पांचों महासागरों में तैराकी का रिकॉर्ड भी उनके नाम लिखा जा चुका है। वे तालाब, नदी, समंदर और महासागरों में तैरने का हुनर जानती हैं। 16 साल की उम्र में भक्ति ने पूरी दुनिया में अपने कौशल की छाप छोड़ी।

उन्हें अमेरिका की वर्ल्ड ओपन वॉटर स्विम एसोसिएशन ने वुमन ऑफ ईयर अवॉर्ड से नवाजा था। इसके अलावा उन्हें तेंजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समय-समय पर भक्ति शर्मा की तैराकी में उपलब्धियों को सराहा है। वे भक्ति के प्रशंसक हैं और ट्विटर पर उन्हें फॉलो करते हैं। वहीं विश्व रिकॉर्डबनाने के बाद भक्ति को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए सम्मानित कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Old coin sell ऐसे सिक्के आपको घर बैठे बना देंगे करोड़पति, यहां जानें बेचने का सही तरीका

उनका नाम फोर्ब्स इंडिया की वीमन पावर ट्रेल ब्लेजर्स 2019 में टॉप 22 महिलाओं में शामिल किया गया था। गौरतलब है कि महज 14 साल की उम्र में ही भक्ति तैराकी में नेशनल चैंपियन कहलाई। वहीं 2006 में महज 16 साल की उम्र में इंग्लिश चैनल पार किया।

जनवरी 2015 में अंटार्कटिक महासागर में एक डिग्री सेल्सियस तापमान में 1.4 की दूरी 52 मिनट में तैरकर विश्व रिकार्ड की उपलब्धि हासिल करने वाली वे विश्व की सबसे कम उम्र की युवा एवं प्रथम एशियाई महिला हैं। उपलब्धियों पर वे कहती हैं, कड़ी मेहनत के दम पर सफलता हासिल की जा सकती है, बस जज्बा आपके मन में होना चाहिए।

पैशन और कॅरिअर है स्वीमिंग

उदयपुर की रहने वाली भक्ति शर्मा कहती हैं, जो कुछ आज तक मैंने अचीव किया है वो सब मां की बदौलत है। भक्ति की मां लीना शर्मा ही उनकी तैराकी की कोच रही है। दो साल की थी तब से मां से तैराकी सीखना शुरू किया जो आगे चलकर पैशन बन गई और फिर कॅरिअर भी। वो सिलसिला आज तक अनवरत चल रहा है। सबसे कम उम्र में भक्ति ने अपनी मां के साथ इंग्लिश चैनल पार करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। तभी से उन्हें नन्हीं जलपरी का खिताब मिल गया था। वे कहती हैं, मेरी सफलता के पीछे मां का सबसे बडा़ योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *