भाजपा से निकाली गईं विधायक शोभारानी ने कहा- दोबारा सीएम बनें गहलोत

धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाहा ने आज अपने एक बयान से राजनीतिक सरगर्मियों को हवा दे दी है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस की तरफ अपने झुकाव की…

image 2022 12 23T115000.792 | Sach Bedhadak

धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाहा ने आज अपने एक बयान से राजनीतिक सरगर्मियों को हवा दे दी है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस की तरफ अपने झुकाव की अटकलों को साफ कर दिया है। दरअसल उन्होंने कहा कि मैं दुआ करती हूं कि अशोक गहलोत दोबोरा सीएम बने।

दुआ करती हूं अगले साल गहलोत ही सीएम बने

दरअसल शोभारानी कुशवाहा यहां एक कार्यक्रम में मौजूद थीं। उन्होंने यहां गहलोत सरकार की जमकर तारीफ की और पुल बांधे। उन्होंने कहा कि सीएम आज राजस्थान में जो योजनाएं लेकर आ रहे हैं। वैसी योजनाएं कहीं भी नहीं है। उनके बल पर आज राजस्थान एक मॉडल बनकर उभर रहा है। उनकी सारी योजनाएं धरातल पर उतर रही है। कुशवाहा ने कहा कि सीएम की पालनहार योजना, यूनिफॉर्म सिलाई के लिए राशि उपलब्ध कराने औऱ बच्चों को दूध उपलब्ध कराने जैसे कार्यों ने यह साबित कर दिया कि सीएम गहलोत बच्चों और छात्रों को लेकर कितने चिंतित हैं। मैं दुआ करती हूं कि अगले साल के चुनाव में कांग्रेस जीते औऱ अशोक गहलोत दोबारा सीएम बनें।

राज्यसभा चुनाव में शोभारानी ने की थी क्रॉस वोटिंग

शोभारानी कुशवाहा के इस बयान से यह तो साफ हो गया है कि उनका झुकाव कांग्रेस की तरफ है। आने वाले समय में अगर वह कांग्रेस ज्वाइन कर भी लेती हैं तो इसमें कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। बता दें कि 10 जून को राजस्थान की राज्यसभा में वोटिंग के दौरान शोभारानी कुशवाहा ने क्रॉस वोटिंग कर कांग्रेस को वोट दिया था। जिससे भाजपा के प्रत्याशी की हार हुई थी। इसके बाद भाजपा हाईकमान ने शोभारानी कुशवाहा को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *