किसान आंदोलन के बहाने केंद्र पर गहलोत का निशाना, कहा- किसानों के हौसले की वजह से वापस हुआ काला कानून

किसान नेता और पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती पर भरतपुर में विशाल किसान सभा का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सीएम अशोक…

किसान आंदोलन के बहाने केंद्र पर गहलोत का निशाना, कहा- किसानों के हौंसले की वजह से वापस हुआ काला कानून

किसान नेता और पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती पर भरतपुर में विशाल किसान सभा का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ डोटासरा समेत कई मंत्री और विधायक शामिल हुए। सीएम अशोक गहलोत की अगवानी मंत्री सुभाष गर्ग ने की। सीएम अशोक गहलोत ने यहां पर सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और इसका अवलोकन किया। सीएम ने भरतपुर की जनता के लिए 670 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम ने यहां पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं मंच पर सीएम गहलोत को हल भेंट कर सम्मानित किया गया।

आपके हौसले की वजह से वापस हुए कृषि कानून

यहां पर सीएम अशोक गहलोत ने यहां सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप किसानों के आंदोलन की वजह से ही केंद्र को अपने 3 काले कृषि कानून वापस लेने पड़े। मैं आपके हौसले की दाद देता हूं। सीएम ने कहा कि यहां पर सीवरेज की बहुत बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द काम होगा। सरकार आज पूरी तरह से जनता के लिए समर्पित है। सीएम ने कहा कि हमारी 5 स्कीम आज पूरे देश में राजस्थान को एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत कर रही है।

5 लाख किसानों को मिल रही फ्री बिजली

सीएम ने कहा कि इन 5 स्कीम को पूरे देश में लागू करने के लिए केंद्र सरकार से मांग की है। सीएम ने कहा कि आज 5 लाख किसानों का बिजली का बिल जीरो  रहा है। इसमें अगर आम जनता को मिला दे यह आंकड़ा 46 लाख पहुंच जाता है। सीएम ने कहा कि आज यहां इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग आए हुए हैं, उन्होंने इस रैली को साकार किया है। सीएम ने कहा कि रोजगार की चिंता करना स्वाभाविक है।

आज हमने 3 लाख लोगों को रोजगार दिया है। इसके अलावा 10 लाख लोगों की नौकरी लगाने के लिए भी इंतजाम हो गया है क्यों कि अभी हुए इंवेस्ट राजस्थान में तकरीब 11 लाख करोड़ रूपए का निवेश आया है। सीएम ने कहा कि किसानों से पूछे बिना केंद्र सरकार ने 3 काले कानून पास कर दिए। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में किसान हाड़ गला देने वाली सर्दी में भी महीनों तक दिल्ली बॉर्डर पर बैठे रहे और आखिर में जीत किसानों की हुई। सरकार को अपने ये 3 काले कानून वापस लेने प़डे। इसकी मुझे बहुत खुशी है।  

यह भी पढ़ें-  भाजपा से निकाली गईं विधायक शोभारानी ने कहा- दोबारा सीएम बनें गहलोत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *