LPG सिलेंडर हुआ फिर महंगा, दिल्ली से मुंबई तक इतने बढ़े दाम

मार्च महीने की शुरुआत ही महंगाई बढ़ने के साथ हुई है। आज से खान-पान का बजट बढ़ जाएगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक मार्च से कमर्शियल गैंस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है।

LPG Price Hike | Sach Bedhadak

LPG Cylinder Price Hike: मार्च महीने की शुरुआत ही महंगाई बढ़ने के साथ हुई है। आज से खान-पान का बजट बढ़ जाएगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक मार्च से कमर्शियल गैंस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है। अब कमर्शियल गैस सिलेंडर दिल्ली में 25 तो मुंबई में 26 रुपए महंगा हुआ है।

IOCL की वेबसाइट पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए गए हैं, जो 1 मार्च से लागू हो गए हैं। दिल्ली में अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1795 रुपए में मिलेगा, जबकि मुंबई में कीमत 1749 रुपए होगी। वहीं कोलकाता के दाम 1911 रुपए हो गया है। राहत की बात है कि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें:-राजस्थान में दो से ज्यादा बच्चे होने पर सरकारी नौकरी नहीं

घरेलू गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं

आखिरी बार घरेंलू सिलेंडर के रेट अगस्त में बदले गए थे। आखिरी बार 30 अगस्त, 2023 को इनकी कीमतों में 200 रुपए की कटौती की गई थी। एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में यह बढ़ोतरी उस वक्त हुई है जब गुरुवार को सरकार ने घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ाने का फैसला किया। घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ाकर 8.17 डॉलर प्रति मिलियन मेट्रिक ब्रिटिशन थर्मल यूनिट्स (mmBtu) कर दिया गया है, जो इसके पिछले महीने 7.85 डॉलर प्रति mmBtu था।

जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ी

कर्मशियल गैस सिलेंडर के साथ-साथ तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। लगातार चार बार कीमतों में कटौती के बाद यह इजाफा किया है। हवाई ईंधन की बढ़ी हुई नई दरें भी आज से लागू होंगी।

यह खबर भी पढ़ें:-विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा…मुगलों के कारण शुरू हुई रात में विवाह की परंपरा, इनको महान बताना गलत