आयोग के बाद अब कोटा ओपेन यूनिवर्सिटी का पेपर लीक! इंस्टाग्राम पर आया पर्चा

अभी तक तो राजस्थान में भर्ती परिक्षाओं के पेपर लीक होने की खबरें सुर्खियां बनी हुई थीं लेकिन अब यूनिवर्सिटी के एकेडमिक एग्जाम के पेपर…

image 2023 01 03T163326.261 | Sach Bedhadak

अभी तक तो राजस्थान में भर्ती परिक्षाओं के पेपर लीक होने की खबरें सुर्खियां बनी हुई थीं लेकिन अब यूनिवर्सिटी के एकेडमिक एग्जाम के पेपर भी लीक हो रहे हैं। दऱअसल कोटा के वर्धमान महावीर ओपेन यूनिवर्सिटी का हिंदी साहित्य का पेपर लीक होने की खबर सामने आई है। पूरा हिंदी का पेपर इंस्टाग्राम पर आ गया है। सबसे अहम बात यह है कि यूनिवर्सिटी के अलग-अलग सेंटर्स में इस विषय की परीक्षा चल रही है। इसका समय साढ़े 3 बजे से 5 बजे तक का है।

व्हाट्सग्रुप पर भी हुआ लीक

वर्धमान महावीर ओपेन यूनिवर्सिटी का पेपर जोधपुर रीजन से लीक होने जानकारी मिल रही है। इसे लेकर अब अलग अलग सेंटर्स के सुपरीटेंडेंट अपने-अपने इनपुट दे रहे हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर आने के बाद पेपर एक व्हाट्सअप ग्रुप पर भी वायरल हुआ। इस ग्रुप में करीब 150 लोग मेंबर है। इसके साथ ही जब यह पेपर ग्रुप आया तो करीब 200 स्टूडेंट ऑनलाइन थे।

जांच के बाद पुख्ता होगी जानकारी

इसके साथ अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि इससे पहले क्या सारे पेपर इसी तरह से लीक कराए गए और अगर लीक हुए तो क्या उन परीक्षाओं को रद्द कर दोबारा आयोजन होगा। हालांकि विश्वविद्यालय के कुलपति का कहना है कि इसके बारे में सभी जांच कर रहे हैं। सारी जानकारी मिलने के बाद ही साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *