ये है संविधान पार्क के खूबसूरत नजारे, रोमांच से भरपूर है हर एक कोना, देखें तस्वीरें

आज जयपुर स्थित राजभवन में संविधान पार्क का लोकार्पण हो गया। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद अपने हाथों से इसका शुभारंभ किया। इस…

ये है संविधान पार्क के खूबसूरत नजारे, रोमांच से भरपूर है हर एक कोना, देखें तस्वीरें

आज जयपुर स्थित राजभवन में संविधान पार्क का लोकार्पण हो गया। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद अपने हाथों से इसका शुभारंभ किया। इस पार्क को संविधान के हर पहलू से सजाया गया है। कोने-कोने से संविधान की खुशबू यहां महसूस की जा सकती है। इस पार्क का आर्किटेक्चर यानी वास्तुकला इतनी आकर्षक और रोमांच से भरपूर है, कि वह उस उद्देश्य को जरूर पूरा कर पाएगी जिसके लिए इसका निर्माण किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि संविधान के अक्षरों को पन्नों से निकाल कर पत्थरों पर बेहतरीन शिल्पकारी और वास्तुकला से उकेरा गया है। हम आपको यहां संविधान पार्क के कुछ खूबसूरत तस्वीरें दिखाते हैं।

image 2023 01 03T140158.526 | Sach Bedhadak

यह मयूर स्तंभ है जो वास्तुकला का अनुपम उदाहरण है।

image 2023 01 03T140356.257 | Sach Bedhadak

इसके पास ही देश का अभिमान तिरंगा अपना सिर ऊंचा किए इस पार्क में शान से खड़ा है।

image 2023 01 03T140739.745 | Sach Bedhadak

यह देश का पहला ऐसा संविधान पार्क है जिसे हरियाली के बीच सजाया गया है और वह भी किसी पेड़ को नुकसान पहुंचाए बिना।

image 2023 01 03T140948.840 | Sach Bedhadak

इस पार्क की जो सबसे ज्यादा खास बनाती है वो है इसकी कलात्मक अभिव्यक्ति, यानी यहां हर कलाकृति और उन्हें अपनी सुगंध से महकाते पेड़-पौधे मानो आपसे अपनी हर बात कह रहे हों।

image 2023 01 03T141149.748 | Sach Bedhadak

यहां पर स्थित राजस्थान की माटी में जन्मे देश के वीर सपूत महाराणा प्रताप की उनके प्रिय घोड़े चेतक के साथ प्रतिमा स्थित है। यह पूरी प्रतिमा सफेद संगमरमर से बनी हुई है। जो देश प्रेम और वीरता की पराकाष्ठा को परिलक्षित करती है।

image 2023 01 03T141445.924 | Sach Bedhadak

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विशाल प्रतिमा इस संविधान पार्क की शोभा बढ़ा रही है। जिनकी मूल भावना ही संविधान में निहित है उनकी प्रतिमा इस उद्यान में होना तो अनिवार्य है।

image 2023 01 03T141644.457 | Sach Bedhadak

यह दृश्य पार्क में प्रवेश द्वार करते ही आपको नजर आएगा। यहां पर काले पत्थर पर संविधान की पृष्ठ बनाया गया है, जिस पर भारत का संविधान यानी Constitution Of India लिखा हुआ है। संविधान की इस किताब को एक शिल्प का रूप दिया गया है।

image 2023 01 03T142041.857 | Sach Bedhadak

इस ताम्र पत्र की पट्टिका पर संविधान सभा के गठन और उससे जुड़ी जानकारियों को लिखा गय़ा है।

image 2023 01 03T142345.689 | Sach Bedhadak

इस ताम्रपत्र की पट्टिका के ठीक सामने संविधान सभा का पहला लोगो यानी उसकी मुहर को दर्शाया गया है।

image 2023 01 03T142604.060 | Sach Bedhadak

इस लोगो के ठीक बगल में आपको संविधान सभा के निर्माण, संविधान के निर्माण, उसमें लगा समय और उसकी तिथियों को सिलसिलेवार उकेरकर उसे बेहद खूबसूरत ढंग से बनाया हुआ दिखाई देगा।

image 2023 01 03T142748.909 | Sach Bedhadak

इसके ठीक बाद संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर और संविधान सभा में शामिस सभी लोगों की प्रतिमाएं भी इस पार्क की भव्यता और महत्ता को दर्शा रही हैं।

image 2023 01 03T143000.883 | Sach Bedhadak

सफेद संगमरमर की दो पट्टिकाओं पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में संविधान की प्रस्तावना को प्रदर्शित किया गया है।

image 2023 01 03T143354.814 | Sach Bedhadak

संविधान के निर्माण महिला शक्ति को अष्टधातु की प्रतिमा से दर्शाया गया है। ये प्रतिमा उन महिलाओं की जो संविधान के निर्माण में शामिल थीं।

image 2023 01 03T143615.954 | Sach Bedhadak

इस पार्क में सारनाथ से लिए गए और हमारे देश के राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ को भी पत्थर शिल्प में उकेरा गया है। इसके नीचे हमारा ध्येय वाक्य सत्यमेव जयते भी लिखा गया है।

image 2023 01 03T144124.705 | Sach Bedhadak

इस पार्क में जो सबसे रोमांचक है वह है संविधान सभा के हॉल का प्रतिरूप। इस संविधान सभा का कार्य करते हुए एक प्रतिरूप तैयार किया गया है। संविधान सभा की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद ने की थी।

image 2023 01 03T145359.006 | Sach Bedhadak

इस पार्क में संविधान निर्माण के लागू होने का वह सबसे अहम पल जो आज इतिहास में गौरवपूर्ण स्थान लिए हुए है। इस अष्टधातु की प्रतिमा में लाल बहादुर शास्त्री, जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को लागू करने के लिए हस्ताक्षर करते दिखाई दे रहे हैं।

image 2023 01 03T145849.627 | Sach Bedhadak

इस पार्क में भीमराव आंबेडकर, राजेंद्र प्रसाद, जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल की एक-दूसरे को संविधान का प्रारूप देते हुए प्रतिमा का बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *