Jodhpur Cylinder Blast : इलाज के दौरान और 4 घायलों ने गंवाई जान, 22 हुआ मौतों का आंकड़ा

Jodhpur Cylinder Blast : जोधपुर के शेरगढ़ में एक शादी समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट वाले मामले में तबाही थमने का नाम नहीं ले रही है।…

Jodhpur Cylinder Blast

Jodhpur Cylinder Blast : जोधपुर के शेरगढ़ में एक शादी समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट वाले मामले में तबाही थमने का नाम नहीं ले रही है। आज महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान 4 और घायलों की मौत हो गई। इस तरह से अब मौतों का आंकड़ा बढ़कर 22 हो गया है। इनमें दूल्हे के माता-पिता भी शामिल हैं। आज दूल्हे के पिता की मौत हुई तो बीते सोमवार दूल्हे की मां ने दम तोड़ दिया था। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि सिर्फ 2 दिनों में 10 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। वहीं 38 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इनमें खुद दूल्हा उसकी बहन और भाभी शामिल हैं।  

महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम युद्धस्तर पर घायलों की जान बचाने में लगी हुई हैं, लेकिन गंभीर रूप से जलने के कारण इन्हें बचा पाना मुश्किल नजर आ रहा है। जब यह हादसा हुआ था तब 60 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इनमें से अधिकतर लोग 90 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हुए थे।

मृतकों के परिजनों को 7 लाख और घायलों को 2 लाख का मुआवजा

मुआवजे को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने भी आदेश दिया हुआ है कि (Jodhpur Cylinder Blast) घायलों को एक लाख और मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए सहायता चिरंजीवी फंड से दी जाएगी। वहीं चिरंजीवी फंड के अलावा मुख्य़मंत्री राहत कोष से भी सहायता दी जाएगी। जिसमें मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 1 लाख रुपए मिलेंगे। सभी घायलों का फ्री में इलाज किया जाएगा।

Jodhpur Cylinder Blast घटना की जांच के आदेश

बीती 9 दिसंबर को सीएम अशोक गहलोत ने भी अस्पताल में घायलों से मिले थे। उन्होंने कहा था कि यह बहुत ही दुखद घटना है। जिला कलेक्टर से मैंने हालातों की जानकारी ले ली है। सरकार हर एक जीवन बचाने के लिए प्रयासरत है। हर एक जान कीमती है। इसके साथ ही मैंने जिला कलेक्टर को आदेश दिया है कि यह घटना यह ब्लास्ट कैसे हुआ इसकी भी जांच होनी चाहिए।  सिलेंडर किस कंपनी के थे कंपनी पर भी कार्रवाई होगी। उन्होनें यह भी कहा कि यह जांच होना बहुत जरूरी है। क्योंकि आगे ऐसी घटना न हो  पाए इसके लिए सचेत रहे। इसके कारणों पर जाकर इसका समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़े – गैस रिफलिंग के अवैध कारोबार का पर्दाफाश, कार्रवाई से बचने के लिए मारी DSO की गाड़ी को टक्कर, पथराव भी किया

8 दिसंबर को शादी की खुशी को बदली थी मातम में

दरअसल 8 दिसंबर को जोधपुर के कीर्ति नगर इलाके में करीब 3 बजे अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग के दौरान गैस लीकेज हुआ था। जिस घर में ब्लास्ट हुआ वहां पर शादी समारोह था। हादसे के बाद घर में कई घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर फट गए थे जिसने बड़ी तबाही मचा दी। इसमें तो दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी और करीब 60 लोग घायल हो गए थे। 8 लोग 80 फीसदी तक झुलस गए थे।

यह भी पढ़ें- गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से फिर धमकी, जिंदा रहना है तो देने होंगे 5 करोड़ रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *