Jaipur : SMS अस्पताल से चोरी हुआ बच्चा सकुशल मिला, एडिशनल कमिश्नर ने दी जानकारी

Jaipur : शहर के SMS अस्पताल से 3 दिन पहले चोरी हुआ 4 महीने का बच्चा सकुशल मिल गया है। जयपुर पुलिस ने बच्चे को…

Jaipur | Sach Bedhadak

Jaipur : शहर के SMS अस्पताल से 3 दिन पहले चोरी हुआ 4 महीने का बच्चा सकुशल मिल गया है। जयपुर पुलिस ने बच्चे को दस्तयाब कर लिया है। जयपुर पुलिस के एडिशनल कमिश्नर अजय लांबा ने ये जानकारी दी। उन्होंने इस मामले में ट्वीट किया और जयपुर पुलिस को ट्वीट करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से SMS अस्पताल से चोरी हुआ बच्चा मिल गया है। आप सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद! वहीं बच्चे के सकुशल मिलने की खबर पाकर बच्चे के परिवार वालों में खुशी के आंसू आ गए। बच्चे मिलने की खबर से पुलिस औऱ अस्पताल प्रशासन ने भी सुकून की सांस ली।

ये था पूरा मामला

एक परिवार दौसा से चार साल के बच्चे के इलाज के लिए अस्पताल आया था। बच्चे को सवाई मानसिंह अस्पताल के एक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसका चार महीने का छोटा भाई अपनी मां और दादा-दादी के साथ था। तभी बुधवार सुबह एक अनजान शख्स उनके परिवार से मिला। अनजान ने बताया कि वह एक मरीज के साथ आया हुआ है। उस शख्स ने इस परिवार को अस्पताल में भर्ती बच्चे के इलाज में मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्हें अन्य डॉक्टर से परामर्श के लिए एक निजी अस्पताल ले गया। शाम को जब बच्चे के दादा-दादी अस्पताल के परिसर में खाना खा रहे थे। इस दौरान चार महीने का बच्चा उनके पास लेटा हुआ था। तभी वही शख्स दोबारा आया और खिलाने के बहाने बच्चे को गोद में उठा लिया और कुछ देर बाद गायब हो गया। काफी देर बाद भी वह अनजान शख्स नहीं लौटा तो परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *