Droupadi Murmu Oath Ceremony : द्रौपदी मुर्मू के भाषण से प्रभावित हुए सीएम गहलोत, कही ये बड़ी बात

Droupadi Murmu Oath Ceremony : नई दिल्ली के संसद भवन में आज हुए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू,…

murmu 4 | Sach Bedhadak

Droupadi Murmu Oath Ceremony : नई दिल्ली के संसद भवन में आज हुए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, लोकसभा स्पीकर, सभी सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख और सरकार के मुख्य अधिकारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी शामिल रहे। समारोह में द्रौपदी मुर्मू ने अपना संबोधन भी दिया था। जिसकी चर्चा देश भर में हो रही है। वहीं द्रौपदी मुर्मू के भाषण से सीएम अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) भी खासे प्रभावित हुए। और द्रौपदी मुर्मू ( Droupadi Murmu ) के लिए यह बड़ी बात कह दी।

अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के भाषण ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके कहे हर शब्द का एक अर्थ था। मैं बहुत प्रभावित हुआ। एक आदिवासी महिला के ये विचार सराहनीय है। मुझे उम्मीद है कि वह आज राष्ट्र के प्रति किए गए अपने वादे को पूरा करेंगी।

गौरतलब है कि विपक्ष के राष्ट्रपति के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ( Yashwant Sinha ) थे। सीएम अशोक गहलोत ने भी यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था। और उनके पक्ष में ही वोट किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *