Ram Nath Kovind New Residence : राष्ट्रपति भवन छोड़ नए बंगले में शिफ्ट हुए रामनाथ कोविंद, जानिए कोविंद को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

Ram Nath Kovind New Residence : द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बन गई हैैं। अब वे राष्ट्रपति भवन में रहेंगी। रामनाथ कोविंद ( Ram Nath Kovind )…

50 | Sach Bedhadak

Ram Nath Kovind New Residence : द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बन गई हैैं। अब वे राष्ट्रपति भवन में रहेंगी। रामनाथ कोविंद ( Ram Nath Kovind ) अपने नए बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। इससे पहले रामनाथ कोविंद को पूरे सम्मान के साथ प्रोटोकॉल के तहत उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर ( Guard Of Honour ) दिया गया। इसके बाद वे अपने नए आवास के लिए रवाना हो गए। उनके साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी उन्हें उनके नए आवास तक छोड़ने गई थीं। वे कुछ देर उनके नए बंगले पर रुकीं भी।

लेकिन बहुत सारे लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि अब पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ( Former President Ram Nath Kovind ) कहां रहेंगे, क्या वे अपने निजी आवास में जाएंगे? तो हम आपको बतातें हैं कि आखिर रामनाथ कोविंद कहां रहने गए हैं और उनका नय़ा घर कैसा है?

राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू ( President Of India ) पूर्व राष्ट्रपति को उनके नए घर तक छोड़ने गई थीं। यह परंपरा प्रत्येक राष्ट्रपति निभाता है। वैसे तो कई राष्ट्रपति अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद अपने निजी घर में शिफ्ट हो जाते हैं। लेकिन रामनाथ कोविंद को सरकार की तरफ से नया बंगला दिया गया है। उनका यह नया घर 12 जनपथ पर है।

सुर्खियों में रहा था रामनाथ कोविंद को मिला बंगला

पूर्व राष्ट्रपति को मिला उनका नया घर कई बार सुर्खियों में रहा था। यह वहीं बंगला है जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान 3 दशक तक रहे थे। 2020 में पासवान की मृत्यु के बाद यह बंगला खाली करने के लिए उनके परिजनों को कई बार नोटिस भी दिया गया था। जिस पर उनके बेटे चिराग पासवान ने नाराजगी जताई थी। उसके बाद उन्होंने इस बंगले को खाली कर दिया था।

रामविलास के बाद केंद्रीय मंत्री पशुपति और अश्विनी कुमार को अलॉट किया गया था, लेकिन इन दोनों ने ही बंगला लेने से मना कर दिया था। इसके बाद रामनाथ कोविंद के कार्यकाल की समाप्ति के बाद इसे उन्हीं के लिए तैयार किया गया। बंगले को खाली करने के बाद से इसे पूरी तरह से नया कर दिया गया। रामनाथ कोविंद की बेटी स्वाति कोविंद ने बंगले के रेनोवेशन का पूरा काम देखा था।

रिटायरमेंट के बाद कोविंद को ये मिलेंगी सुविधाएं

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सेवानिवृत्ति के बाद कई सुविधाएं मिलेगी। उन्हें 1.5 लाख रुपए हर महीने पेंशन मिलेगी। इसके अलावा हर महीने 60 हजार रुपए सेक्रेटेरियल स्टाफ और ऑपिस खर्च के लिए दिए जाएंगे। यहां तक कि उन्हें इस बंगले का किराया भी नहीं देना होगा। कोविंद के बंगेल का बिजली, पानी भी फ्री है। रामनाथ कोविंद को दो लैंडलाइन, मोबाइल, इंटरनेट और ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्हें एक कार और ड्राइवर भी दिया जाएगा।

कोविंद की स्वास्थ्य सुविधाएं, ट्रेन और हवाई यात्रा भी फ्री रहेगी। उनके अलावा उनके एक स्टाफ को भी ये सुविधा मिलेगी। कोविंद को दिल्ली पुलिस की सुरक्षा दी जाएगी। साथ ही दो सचिव भी उनके लिए काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *