आज से गुजरात दौरे पर सीएम गहलोत, चुनावों की तैयारी को देंगे अंतिम रूप

गुजरात चुनाव की सरगर्मियां अब तेज होने लगी हैं। चुनाव की तैयारियां अब अपने अंतिम दौर में है। इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा चुनावी प्रचार…

ezgif 4 aada6acf72 | Sach Bedhadak

गुजरात चुनाव की सरगर्मियां अब तेज होने लगी हैं। चुनाव की तैयारियां अब अपने अंतिम दौर में है। इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा चुनावी प्रचार को धार देने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसे लेकर आज सीएम अशोक गहलोत फिर से गुजरात दौरे पर रवाना होंगे। इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आज सीएम अशोक गहलोत दिल्ली में मौजूद हैं। आज वे स्पेशल प्लेन से शाम 7 बजे नई दिल्ली से अहमदाबाद को रवाना होंगे। वे अहमदाबाद में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

सूरत और राजकोट में राहुल गांधी के साथ करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

अशोक गहलोत कल रविवार 20 नवंबर को अहमदाबाद में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और चुनावी माहौल की जानकारी लेंगे। इसके बाद दोपहर सवा 1 बजे अहमदाबाद से सूरत रवाना होंगे। यहां भी वे पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद यहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। सीएम गहलोत अगले दिन 21 नवंबर को राहुल गांधी के साथ पब्लिक मीटिंग करेंगे। यहां वे चुनावों को लेकर राहुल गांधी की रैली समेत कई बड़ी जानकारियां दे सकते हैं। इसके बाद वे शाम सवा 4 बजे सूरत से राजकोट रवाना होंगे। यहां पहुंचने के बाद भी वे राहुल गांधी के साथ प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

2017 के विस चुनावों में दी थी कड़ी टक्कर

बता दें कि गुजरात में दो चरणों में चुनाव होने हैं। 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग की जाएगी और 8 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व और अशोक गहलोत के पर्यवेक्षक बनाए जाने पर कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी और भाजपा को सिर्फ 99 सीटों पर समेट दिया था, वहीं कांग्रेस ने 77 सीटों के साथ अपनी मजबूत स्थिति बना ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *