Indira Gandhi Unseen Pics : नहीं देखी होंगी आयरन लेडी इंदिरा गांधी की ये तस्वीरें…पहचानना होगा मुश्किल

आयरन लेडी के नाम से विख्यात देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 105वीं जयंती है। इस अवसर पर पूरे देश में कार्यक्रम…

Indira Gandhi Unseen Pics : नहीं देखी होंगी आयरन लेडी इंदिरा गांधी की ये तस्वीरें…पहचानना होगा मुश्किल

आयरन लेडी के नाम से विख्यात देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 105वीं जयंती है। इस अवसर पर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं आज हम आपको इंदिरा गांधी की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाएंगे जो आपने बहुत कम देखी होंगी या देखी ही नहीं होंगी। इन तस्वीरों में इंदिरा गांधी हर रूप में दिखाई दे रहीं हैं। कहीं वे बेटी के रूप में तो कहीं मां के रूप में, कहीं वे मजबूती से देश के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं तो आम लोगों के बीच घुलती-मिलती नजर आ रही हैं। आप भी इन तस्वीरों को देखिए…

ezgif 5 c2b2d7c897 | Sach Bedhadak

यह तस्वीर धुंधली जरूर है लेकिन इसमें देश की राजनीति के दो बड़े चेहरे इस धुंधलेपन को साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में महात्मा गांधी के सिरहाने इंदिरा गांधी बैठी हुई हैं। गांधी जी ने दुलार के साथ प्रियदर्शिनी के हाथ को पकड़े हुआ है।

Indian Prime Minister Indira Gandhi in Traditional Costume of a Village Belle on the way to a well during the Republic Day Festivities 1980 | Sach Bedhadak

इस तस्वीर में आपने शायद इंदिरा गांधी को गौर से देखकर ही पहचाना होगा। इंदिरा गांधी भारत के राजस्थानी वेषभूशा में नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने सिर पर पानी से भरी हुई मटकी रखी हुई है। इंदिरा गांधी के इसी अंदाज से ही लोग उनके कायल हो जाते थे।

ezgif 5 2d426a405a | Sach Bedhadak

यह तस्वीर इंदिरा गांधी की युवावस्था की है। बता दें कि शांतिनिकेतन में एक इंटरव्यू के दौरान ही रवींद्र नाथ टैगोर ने इंदिरा गांधी का नाम प्रियदर्शिनी रखा था।

ezgif 5 2cfa390f87 | Sach Bedhadak

इंदिरा गांधी की यह तस्वीर आपने आज तक नहीं देखी होगी। यह तस्वीर इंदिरा गांधी की कश्मीर ट्रिप की है।

ezgif 5 1265f5d19d | Sach Bedhadak

इस तस्वीर में इंदिरा गांधी अपने पिता और तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के साथ हैं, इसमें इंदिरा गांधी के दोनों बेटे संजय गांधी और राजीव गांधी भी साथ हैं।

ezgif 5 4c2d6b7a90 | Sach Bedhadak

इस तस्वीर में इंदिरा गांधी अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद हैं। इसमें उनके बेटे संजय गांधी, राजीव गांधी, उनकी पत्नियां मेनका गांधी और सोनिया गांधी भी साथ हैं। इस तस्वीर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी हैं।

ezgif 5 6e60db9df2 | Sach Bedhadak

इससे पहले आपने यह नहीं देखी होगी। यह तस्वीर इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी की शादी की है, जो बेहद दुर्लभ है।

ezgif 4 4508ac4ee3 | Sach Bedhadak

इस तस्वीर में फिरोज गांधी औऱ इंदिरा गांधी एक साथ किसी बात पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *