CM Ashok Gehlot Jaisalmer visit : सीएम ने रामदेवरा के किए दर्शन, तो भिकियाणी में विकास कार्यों का किया शिलान्यास

CM Ashok Gehlot Jaisalmer visit : प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जैसलमेर के दौरे पर रहे। उन्होंने यहां प्रदेश के सुप्रसिद्ध रामदेवरा के दर्शन…

CM Ashok Gehlot ramdevra visit

CM Ashok Gehlot Jaisalmer visit : प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जैसलमेर के दौरे पर रहे। उन्होंने यहां प्रदेश के सुप्रसिद्ध रामदेवरा के दर्शन किए और चादर चढ़ा कर प्रदेश के अमन-चैन की दुआ मांगी। उन्होंने रामदेवरा को विकास कार्यों की सौगात देते हुए बालिका महाविद्यालय खुलवाने की घोषणा की। गहलोत यहां भक्तों से भी मिले, और उनसे बातचीत की। इसके बाद वे मीडिया से रूबरू हुए।

पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि रामदेवरा (CM Ashok Gehlot Jaisalmer visit) के दर्शन करने से मन को अपार शांति मिलती है। उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का जिक्र करते हुए कहा कि इस खेल ग्रामीणो की छुपी हुईं प्रतिभाएं बाहर आएंगी, उन्हें प्रदेश स्तर पर पहचान मिलेगी। रामदेवरा के दर्शन करने के बाद वे हेलीकॉप्टर से भिकियाण के लिए निकल गए।

उन्होंने भिकियाण में राजकीय महाविद्यालय, अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय भवन तथा पोकरण से राजमथाई वाया जालोड़ा-पोकरण सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *