Bundi : अब तक नहीं पकड़े गए बुजुर्ग महिला का पैर काटने वाले आरोपी, मंत्री अशोक चांदना ने कार्रवाई के दिए थे सख्त निर्देश

Bundi : बूंदी के नैनवां में बीते शुक्रवार एक बुजुर्ग महिला का पैर काटकर चांदी के कड़े निकालने की वारदात में अभी तक बदमाशों का…

Ashok Chandna In Bundi

Bundi : बूंदी के नैनवां में बीते शुक्रवार एक बुजुर्ग महिला का पैर काटकर चांदी के कड़े निकालने की वारदात में अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। जबकि खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री अशोक चांदना ने कल घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को मामले में तेजी से कार्रवाई के आदेश दिए थे।

चांदना ने अधिकारियों को लगाई थी फटकार

मंत्री अशोक चांदना ने यहां महिला के परिवार वालों से घटना की जानकारी ली थी। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलील, डीएसपी योगेश चौधरी, SHO बाबूलाल मीणा को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या जांच कर रहे हो? जांच तो सालों साल चलेगी, यह मामला खुल जाना चाहिए, उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वारदात का खुलासा होगा या आप लोगों पर कार्रवाई होगी ये आप ध्यान रखिएगा।

भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

इतनी फटकार के बावजूद पुलिस को बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। दूसरी तरफ इसमामले में सिसासत भी जमकर हो रही है। भाजपा के पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी और पूर्व विधायक पहलाद गुजल ने िस मामले पर कांग्रेस सरकार को आडे़ हाथ लिया है। उन्होंने प्रदेश कीकानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। यही नहीं उन्होंने आरोपियों के पकड़े न जाने परन की तावनी भी दे दी है।

ये था पूरा मामला

मामला गुरूवार देर रात नैनवां के ही इलाके का है। यहां 80 साल की महिला अच्छबी बाई घर में सो रही थी। इस दौरान करीब 4 से 5 बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे। उन्होंने पहले महिला का गला दबाया और फिर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद महिला के पहने हुए जेवर उतारने लगे। पैर में पहने चांदी के कड़े जब बदमाशों से नहीं खुले तो उन्होंने हसिए से काट डाला, और कड़े निकाल कर भाग गए। घायल महिला को पहले पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे कोटा रेफर किया गया है। महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- उदयपुर में दलित छात्राओं ने परोसा खाना तो रसोईए ने फिकवाया, रसोइया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *