बांसवाड़ा : दो साल के मासूम की गलत इंजेक्शन लगाने से मौत

बांसवाड़ा : बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में एक निजी डॉक्टर की लापरवाही से 2 साल के मासूम की जान चली गई। मामला कुशलगढ़ के थांदला रोड…

kushal 2 | Sach Bedhadak

बांसवाड़ा : बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में एक निजी डॉक्टर की लापरवाही से 2 साल के मासूम की जान चली गई। मामला कुशलगढ़ के थांदला रोड का है। पुलिस की दी जानकारी के मुताबिक बच्चे को तेज बुखार होने पर परिजन पास के ही एक क्लीनिक ले गए। वहां एक महिला डॉक्टर की मकान और क्लीनिक दोनों ही हैं। उसने बच्चे की जांच की और दो इंजेक्शन लगा दिए। इसके थोड़ी बाद बच्चे के मुंह से झाग निकलने लगा। परिजनों का आरोप है कि मुंह से झाग निकलने के बावजूद महिला डॉक्टर ने बच्चे को ड्रिप चढ़ाई।

परिजनों का कहना है कि महिला डॉक्टर के ड्रिप चढ़ने के थोड़ी देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई थी। क्यों कि ड्रिप चढ़ाते ही वह कुछ देर बाद अपने आप बंद हो गई थी। लेकिन उसके बाद भी महिला डॉक्टर बच्चे को लेकर दो निजी अस्पताल में गई जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने महिला डॉक्टर पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली।

अस्पताल के बाहर ही दोनों पक्षों में बच्चे की मौत पर मुआवजे को लेकर भी झगड़ हुआ। परिजनों ने बच्चे की मौत पर 10 लाख रुपए की मांग की। लेकिन फिर बात 5 लाख पर आकर रुक गई। इस मामले में परिजनों ने थाने में मामला भी दर्ज कराया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला डॉक्टर जो निजी क्लीनिक चला रही है। परिजनों की तहरीर पर इस मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *