Bundi : सीएम गहलोत ने हिंडोली-नैंनवा में 1512 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Bundi : बूंदी के हिंडोली-नैंनवा की जनता को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने सौगात दी है। उन्होंने 1512 करोड़…

ashok 5 | Sach Bedhadak

Bundi : बूंदी के हिंडोली-नैंनवा की जनता को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने सौगात दी है। उन्होंने 1512 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ( C P Joshi ) ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम अशोक गहलोत रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, जलदाय विभाग के मंत्री महेश जोशी, चिकित्सा मंंत्री परसादी लाल मीणा, PWD मंत्री भजनलाल जाटव, राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, खेल औऱ युवा मामलों के राज्य मंत्री अशोक चांदना मौजूद रहे।

https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1553305617653047296?s=20&t=5HtKjtn17ZudjFKX8AvjCQ

यह कार्यक्रम हिंडोली ( Hindoli ) के नया खेल स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने 974 करोड़ की हिंडोली-नैंनवा तचंबल परियोजना, 367 करोड़ के 5 कॉलेज जिसमें मेडिकल कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, आईटीआई कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज शामिल हैं।

इसके अलावा 171 करोड़ रुपए की लागत से 4 सड़कों का शिलान्यास किया जाएगा। इन स़डकों में 45 किलोमीटर की धनावा से नैंनवा , 61 किलोमीटर लंबी अकलोर ( चतरगंज ) से देई, 31 किमी की एन एच 52 हुवालिया से मेंडी औऱ 21 किमी की हरिपुरा, सथूर से आरसी का खेड़ा शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने जनसभा को संबोधित किय़ा। उन्होंने वहां उपस्थित महिलाओं का धन्यवाद किया। उन्होने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आकर उन्होंने एक रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने हिंडोली विधायक अशोक चांदना की तारीफ करते हुए कहा कि जब से वे यहां पर आए हैं तब से इस क्षेत्र के विकास में काफी सुधार हुआ हैष उन्होंने कहा कि आपके ही आशीर्वाद से अशोक चांदना की इतनी बड़ी जीत हुई है। विधायक अशोक चांदना बहुत होनहार व्यक्ति हैं। उनका भविष्य बहुत उज्जवल है। चांदना ने जो भी मांगा है, वो सब मैंने दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विकास हो रहा है। उन पर अब ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। वहीं अब तक इस सरकार में 1 लाख नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त से गांव-गांव में खेलों का आयोजन होगा। इसमें बच्चे, बड़े और बुजुर्ग खेल सकते हैं। प्रदेश युवाओं पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। अगले बजट में उनके लिए घोषणाएं की जाएंगी। कोरोना के नियंत्रण में पूरे देश में राजस्थान अव्वल रहा है।

सीएम अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने कहा कि कोरोना के चलते दो साल तक नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं को समय पर आयोजित नहीं किया जा सका। लेकिन अब आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यर्थियों को ऊपरी आयुसीमा में दो साल की छूट दी जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ERCP योजना से कई शहरों को पीने का औऱ सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। लेकिन केंद्र की वजह से यह योजना अधर में लटकी हुई है। ये सिर्फ महंगाई और बेरोजगारी बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *