सुहागरात पर पति बना हैवान…घर पहुंचकर रो पड़ी नई नवेली दुल्हन, पुलिस भी सुनकर हुई हैरान

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक पति ने सुहागरात के दिन से ही हैवानियत शुरू कर दी थी। यहां एक नई-नवेली अपने दुल्हन पति की…

New Project 2024 01 18T150107.752 | Sach Bedhadak

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक पति ने सुहागरात के दिन से ही हैवानियत शुरू कर दी थी। यहां एक नई-नवेली अपने दुल्हन पति की क्रूरता की कहानी सुनाते हुए रो पड़ी है। पति ने सुहागरात पर शराब के नशे में आया था। इसके बाद अप्राकृतिक कृत्य किया। महिला ने पूरी रात रो-रोकर गुजारी।

सुबह पति को समझाया यह गलत है तो उसने कभी वापस ऐसा न करने का वादा किया, लेकिन अगले ही दिन फिर शराब पीकर आया और रात में गलत काम किया। नवविवाहिता ने पुलिस में शिकायत की। महिला की प्रताड़ना की कहानी सुनकर पुलिस के भी रौंगटे खड़े हो गए। सिरोल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है मामला…

ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती (20) ने शिकायत की है। युवती ने शिकायत में बताया कि 4 मई 2023 को उसकी शादी सिरोल निवासी बंटी जाटव से हुई थी। बंटी एक मंत्री के बंगले पर पदस्थ है। शादी में बंटी के परिजनों की मांग के अनुसार पांच लाख रुपए नकद व बुलेट बाइक दी थी। शादी के बाद विदा होकर जब युवती ससुराल पहुंची तो उसके सारे सपनों पर पानी फिर गया। क्योंकि पहली ही रात उसका पति शराब के नशे में झूमता हुआ कमरे में पहुंचा और आते ही उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया।

किसी तरह रात निकाली और सुबह रस्मों में लगी रही और दिन में पति को समझाने का प्रयास किया, उस समय नशा नहीं करने का आश्वासन देकर चला गया और रात को जब आया तो वह फिर से नशे में था और उसके साथ हैवानियत की।

दो दिन बाद ही लौटी मायके…

नशा उतरने के बाद अगले दिन युवती ने पति को समझाया। पति ने उसे भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह आगे से ऐसा नहीं करूंगा। साथ ही शराब पीकर भी नहीं आऊंगा। लेकिन अगले दिन भी बंटी शराब के नशे में पति के साथ अप्राकृति कृत्य किया। महिला दो दिनों तक ये सब कुछ बर्दाश्त करती रही।

आखिरकार पति के व्यवहार से तंग आकर दो दिन बाद ही वह मायके लौट आई। पति शराब के नशे में पत्नी को लेने गया तो वहां भी उसका व्यवहार ऐसा ही रहा। पति ने उसके परिवार के लोगों के साथ बदसलूकी की। पीड़ित महिला ने 16 जनवरी को इसे लेकर ग्वालियर के सिरोल थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 498-377 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मामले में उसके पति से भी पूछताछ करेगी।