World Cup SA vs SL: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों से हराया, सबसे बड़ी जीत के साथ विश्व कप में शानदार आगाज

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों से हराया है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।

Rajasthan Police 35 | Sach Bedhadak

ICC ODI World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों से हराया है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक (100 रन), डुसेन (108 रन) और मारक्रम (106 रन) के शतक से विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। मारक्रम ने वनडे विश्व कप का सबसे तेज शतक (49 गेंद) लगाया। उन्होंने केविन ओ ब्रायन (50 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दक्षिण अफ्रीका की श्रीलंका पर यह सबसे बड़ी जीत

दक्षिण अफ्रीका ने अपने विश्व कप अभियान की जोरदार शुरुआत की है. टीम ने पहले ही मैच में श्रीलंका को 102 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की श्रीलंका पर यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले ये रिकॉर्ड 89 रन का था।

326 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम

पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 428 रनों का पहाड़-सा स्कोर खड़ा किया। यह वनडे वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर है। 429 रन का टारगेट चेज करने उतरी श्रीलंकाई टीम 44.5 ओवर में 326 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

तीन बल्लेबाजों ने लगाया शतक

श्रीलंका की अनुभवहीन गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने निडर होकर बल्लेबाजी की। क्विंटन डिकॉक 100, रासी वान डर डुसेन 108 और एडन मार्करम 106 की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 428 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह विश्व कप के इतिहास में टीम का सर्वोच्च स्कोर है। विश्व कप में पहली बार किसी टीम के तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया है।

एडन मार्करम का सबसे तेज़ शतक

एडन मार्करम ने वनडे वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड के केविन ओ’ब्रायन के नाम था, जिन्होंने 50 गेंदों में शतक लगाया था। आयरलैंड के केविन ने 2011 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में शतक लगाया था।