फ्लाइट में सोते हुए एमएस धोनी का वीडियो हुआ वायरल, एयर होस्टेस ने लुटाया प्यार, देखें Video

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की फैंस एक झलक देखने के लिए बेकरार रहते हैं। सोशल मीडिया पर एमएस.धोनी…

ms dhoni 11 | Sach Bedhadak

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की फैंस एक झलक देखने के लिए बेकरार रहते हैं। सोशल मीडिया पर एमएस.धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वो अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ फ्लाइट में दिख रहे है।

यह खबर भी पढ़ें:- ODI World Cup 2023 : MS धोनी नहीं तो कौन? विकेटकीपर को लेकर संकट में जूझ रही टीम इंडिया..ईशान-सैमसन पर नजरें

इस वीडियो में महेन्द्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ प्लाइट में बैठे नजर आ रहे हैं। धोनी की लेफ्ट साइट साक्षी बैठी हुई हैं। वहीं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी झपकी लेते हुए दिख रहे हैं, जबकि फ्लाइट में मौजूद एयर होस्टेस धोनी पर प्यार लुटा रही हैं। वहीं एयर होस्टेस का अन्य साक्षी चोरी चुप्पे वीडियो बना रहा है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी एयर होस्टेस के वीडियो बनाने से अंजान हैं। इस वीडियो में साफ देख सकते है कि एयर होस्टेस के चेहरे पर अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए गजब की दीवानगी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
वायरल वीडियो में एमएस धोनी की वाइफ भी नजर आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है, गौरतलब है कि पिछले दिनों महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके है। हालांकि वह अभी घरेलू आईपीएल खेल रहे हैं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में रिकार्ड पांचवी बार आईपीएल चैंपियन बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *