‘पहली बार बिना किसी पुरुष साथी के 4000 महिलाओं ने हज किया’ मन की बात में गदगद होकर बोले PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 103वें एपिसोड में…

New Project 2023 07 30T123809.604 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 103वें एपिसोड में पीएम मोदी ने जल संरक्षण और वृक्षारोपण की चर्चा की। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में अपने संबोधन की शुरुआत सावन महीने के जिक्र से की।

पीएम ने कहा कि सावन का महीना चल रहा है और यह महादेव की अराधना के साथ ही हरियाली और खुशहाली से जुड़ा है। सावन का बहुत महत्व है, सावन का मतलब ही आनंद और उल्लास है। सावन के महीने में कितने ही भक्त शिव अराधना पर निकलते हैं। 12 ज्योतिर्लिंगों पर भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वाराणसी, अयोध्या, मथुरा और उज्जैन में पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है।

अयोध्या-काशी जाने वाले पर्यटकों की बढ़ी संख्या…

पीएम मोदी ने कहा कि यह सावन का महीना महादेव की आराधना से जुड़ा है। लोग आनंद और उत्सव बना रहे हैं। शिव आराधना के लिए कितनी ही फक्त कांवड़ यात्रा निकालते हैं। इस बार काशी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां 10 करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे हैं। साथ ही मथुरा, अयोध्या और उज्जैन में भी पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

विदेशी पर्यटक भी आ रहे अमरनाथ…

उन्होंने कहा कि मुझे दो अमेरिकन दोस्तों के बारे में पता चला है जो कैलिफोर्निया से यहां अमरनाथ यात्रा करने आए थे। इन विदेशी मेहमानों ने अमरनाथ यात्रा से जुड़े स्वामी विवेकानंद के अनुभवों के बारे में कहीं सुना था। उससे उन्हें इतनी प्रेरणा मिली कि ये खुद भी अमरनाथ यात्रा करने आ गए। ये, इसे, भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मानते हैं। यही भारत की खासियत है, कि सबको अपनाता है, सबको कुछ न कुछ देता है।

पीएम ने बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं पर जताई चिंता…

इसके अलावा पीएम मोदी ने देश में भारी बारिश के चलते बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि देशवासियों ने दिखा दिया है कि सामूहिक प्रयास की ताकत क्या है। बाढ़ का सबने मिलकर सामना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार 4,000 से अधिक मुस्लिम महिलाओं ने ‘महरम’ (पुरुष साथी) के बगैर हज किया। उन्होंने हज नीति में बदलाव का जिक्र किया और सऊदी अरब सरकार का आभार जताया।

शहीदों के सम्मान में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान शुरू होगा…

आज जब देश में चारों तरफ ‘अमृत महोत्सव’ की गूंज है, 15 अगस्त पास ही है तो देश में एक और बड़े अभियान की शुरुआत होने जा रही है। शहीद वीर-वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान शुरू होगा। इसके तहत देश भर में हमारे अमर बलिदानियों की स्मृति में अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे । इन विभूतियों की स्मृति में, देश की लाखों ग्राम पंचायतों में, विशेष शिलालेख भी स्थापित किए जाएंगे।

हम सभी पूरे उत्साह से ‘अमृत महोत्सव’ मना रहे…

आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर हम सभी पूरे उत्साह से ‘अमृत महोत्सव’ मना रहे हैं। ‘अमृत महोत्सव’ के दौरान देश में करीब-करीब दो लाख कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। ये कार्यक्रम एक से बढ़कर एक रंगों से सजे थे, विविधता से भरे थे। इन आयोजनों की एक खूबसूरती ये भी रही कि इनमें रिकॉर्ड संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान हमारे युवाओं को देश की महान विभूतियों के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला।

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की भी चर्चा की…

मन की बात में पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तौर पर पूरे देश में मनाया था। इस बार भी हर घर तिरंगा लहराना है और इस परंपरा को आगे बढ़ाना है। इससे हमारे देश के असंख्य बलिदानों का बोध होगा। इसलिए हर देशवासी को इन प्रयासों से जुड़ना चाहिए। अब कुछ ही दिनों में हम आजादी के महान पर्व का हिस्सा बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *