SA vs ENG World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका की दमदार जीत, इंग्लैंड को 229 रनों से हराया

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने विश्व चैंपियन इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया हेनरिक क्लासेन (67 गेंद, 109 रन) के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों के विस्फोटक प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से हरा दिया।

Rajasthan Police 92 | Sach Bedhadak

England vs South Africa: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने विश्व चैंपियन इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया हेनरिक क्लासेन (67 गेंद, 109 रन) के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों के विस्फोटक प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से हरा दिया। वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार है।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 399 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड की टीम 170 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने महज 100 रन पर 8 विकेट खो दिए थे।

इंग्लैंड के सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे

  • दक्षिण अफ्रीका द्वारा दिए गए 400 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज संघर्ष करता नजर नहीं आया। सबसे पहले जॉनी बेयरस्टो 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जो रूट 02 रन और डेविड मलान 06 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। बेयरस्टो को लुंगी एनगिडी ने आउट किया, जबकि रूट और मलान को यानसेन ने पवेलियन भेजा।
  • 24 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद सभी की निगाहें बेन स्टोक्स पर थीं, लेकिन वह भी ज्यादा देर तक अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके। स्टोक्स पांच रन बनाकर रबाडा की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने बड़े शॉट खेले, लेकिन ये दोनों खिलाड़ी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके।
  • जोस बटलर सात गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। जबकि हैरी ब्रूक ने दो चौकों और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए. इसके बाद डेविड विली 12 रन और आदिल राशिद 10 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह इंग्लैंड ने महज 100 रन पर आठ विकेट खो दिए थे।
  • रीस टॉपले चोटिल थे, इसलिए दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 9 विकेट लेने थे. हालांकि, मार्क वुड ने 17 गेंदों में 2 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन और गस एटकिंसन ने 21 गेंदों में सात चौकों की मदद से 35 रन बनाकर हार का अंतर कम किया।
  • दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने पांच ओवर में एक मेडन के साथ 26 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं मार्को यानसेन ने 35 रन देकर दो विकेट लिये. इसके अलावा गेराल्ड कोएत्जी को तीन सफलताएं मिलीं. उन्होंने चार ओवर में 35 रन दिये.
  • इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने 109 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं रीजा हेंड्रिक्स ने 85 रन, वान डेर डुसेन ने 60 रन और मार्को जानसन ने नाबाद 75 रन बनाए।

हेनरिक क्लासेन ने खेली शतकीय पारी

इंग्लैंड के खिलाफ हेनरिक क्लासेन ने तूफानी शतकीय पारी खेली है, उन्होंने 67 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 109 रनों की पारी खेली है। इनके अलावा रीजा हेंड्रिक्स (85) और वान डर डसन (60) रनों की शानदार पारियां खेली है। वहीं ऑलराउंडर मार्को जानसेन ने भी 42 गेदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेली है।

आखिरी के 10 ओवरों में बनाए 143 रन

टीम ने आखिरी के 10 ओवरों में 143 रन बनाए है।अफ्रीका के लिए रीजा हेंड्रिक्स ने 85, मार्को जानसेन ने 75, रासी वान डर डसन ने 60 और ऐडन मार्करम ने 42 रनों की शानदार पारियां खेली है। इंग्लैंड से रीस टॉप्ली ने 3 विकेट लिए। वहीं आदिल रशीद और गस एटकिंसन को 2-2 विकेट मिले।