Rajasthan: बीजेपी की दूसरी लिस्ट पर भी मचा घमासान, इन सीटों पर फूटे बगावत के सुर!

भाजपा में दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद से कई विधानसभा क्षेत्र से विरोध की खबरें सामने आई आ रही है। जहां पर घोषित प्रत्याशियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में विरोध देखने को मिल रहा है।

Rajasthan Police 90 | Sach Bedhadak

Rajasthan Assembly Election 2023: भाजपा में दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद से कई विधानसभा क्षेत्र से विरोध की खबरें सामने आई आ रही है। जहां पर घोषित प्रत्याशियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में विरोध देखने को मिल रहा है। इनमें बूंदी, अलवर शहर, चितौड़गढ़, उदयपुर शहर से लगातार विरोध देखने को मिल रहा है। कहीं, वर्तमान विधायक के टिकट काटने का विरोध किया जा रहा है तो कहीं पर वर्तमान विधायक को टिकट देने का विरोध हो रहा है।

बीजेपी तुमसे बैर नहीं डोगरा तेरी खेर नही

बूंदी से बीजेपी के वर्तमान विधायक अशोक डोगरा भाजपा ने एक बार फिर से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा के बाद से लगातार अशोक डोगरा का विरोध किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया अशोक डोगरा का पुतला भी दहन किया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं में अशोक डोगरा को प्रत्याशी घोषित करने के बाद से भारी विरोध हो रहा है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आज बूंदी में नारे ‘बीजेपी तुमसे बैर नहीं डोगरा तेरी खेर नही’ लगाए है।

नरपत सिंह राजवी का विरोध

जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा से वर्तमान विधायक नरपत सिंह राजवी को बीजेपी ने चितौड़गढ़ विधानसभा से लड़ने के लिए भेजा है। दूसरी लिस्ट से चितौड़गढ़ से वर्तमान विधायक चंद्रभान सिंह का टिकट कटने का भारी विरोध किया जा रहा है। हालांकि, यहां से नरपत सिंह राजवी भी दो बार विधायक रह चुके हैं। लेकिन, इसके बावजूद भी चंद्रभान सिंह के समर्थक नरपत सिंह का विरोध कर रहे है। विधायक के समर्थक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का विरोध कर रहे है। इस दौरान चंद्रभान के समर्थकों बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के खिलाफ की नारेबाजी भी करते हुए नजर आ रहे है।

अलवर से संजय शर्मा का विरोध

अलवर विधानसभा से भाजपा ने अपने वर्तमान विधायक को प्रत्याशी घोषित किया है। जिसके बाद शहर के के मुख्य बाजार के बीच में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी की गई। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता संजय शर्मा को प्रत्याशी घोषित करने का विरोध करते नजर आए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘संजय शर्मा मुर्दाबाद’ के नारे लगाकर पूतला भी फूंका है।

उपमहापौर पारस सिंघवी के बगावती तेवर

उदयपुर शहर विधानसभा सीट से भाजपा ने ताराचंद जैन को टिकट दिया है। ताराचंद जैन अभी उदयपुर नगर निगम में पार्षद होने के साथ ही निर्माण समिति के अध्यक्ष हैं। वे उदयपुर से विधायक रहे गुलाबचंद कटारिया के बहुत नजदीक हैं। अब ताराचंद्र को टिकट दिए जाने का विरोध उपमहापौर पारस सिंघवी करते नजर आ रहे है। उपमहापौर पारस सिंघवी ने समर्थकों को सम्बोधित करते असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया पर गंभीर आरोप लगाए है।

उन्होने कहा है कि संवैधानिक पद पर रहते कटारिया उदयपुर की राजनीति को दूषित कर रहे हैं। कटारिया का भाग्य प्रबल रहा, कम उम्र में विधायक बन गए थे, कटारिया ने किरण माहेश्वरी, रणधीर सिंह भिंडर, धर्म नारायण जोशी, भवानी जोशी, मांगीलाल जोशी के साथ छलावा किया। अपने सम्बोधन के दौरान पारस सिंघवी के आंसू छलके गए। टिकट वितरण के बाद सिंघवी नाराज है।

झोटवाड़ा में राजपाल के समर्थकों का कैंडल मार्च

इधर, पहली लिस्ट में झोटवाड़ा विधानसभा से सांसद राज्यवर्धन सिंह को प्रत्याशी घोषित करने के बाद से लगातार विरोध बढ़ाता जा रहा है। शनिवार को पूर्व विधायक राजपाल सिंह शेखावत के समर्थकों ने रात को कैंडल मार्च निकाला है।