IPL 2023 : MI में शामिल हुआ ये खतरनाक गेंदबाज, चोटिल जोफ्रा आर्चर की लेंगे जगह

IPL 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि उनकी टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा…

jofra 01 | Sach Bedhadak

IPL 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि उनकी टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोटिल हो गए है। इस सीजन में जोफ्रा आर्चर ने कुल 5 मैच खेले है और अब वो चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके है। लेकिन उनकी जगह टीम में एक खतरनाक तेज गेंदबाज की एंट्री हो चुकी है। मुंबई इंडियंस ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। जोफ्रा आर्चर की जगह एमआई में क्रिस जॉर्डन शामिल हो गए है।

यह खबर भी पढ़ेंं:- CSK vs LSG: रवींद्र की फिरकी का जादू, चकराया मार्कस स्‍टोइनिस का माथा, देखें Video

Crish Jorden | Sach Bedhadak

MI में शामिल हुए क्रिस जॉर्डन

क्रिस जॉर्डन 2 करोड़ रुपए बेस प्राइस में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए हुए हैं। साल 2016 में जॉर्डन मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। लेकिन आधिकारिक रुप से इसका अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। मुंबई फ्रेंचाइजी ने इसकी सूचना दी है कि जॉर्डन आईपीएल 2023 में खेलेंगे।

image 47 | Sach Bedhadak

मुंबई और बेंगलुरु के बीच आज होगा मुकाबला
आईपीएल 2023 का 54वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल्स चैलेंचर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जायेगा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैदान में रॉयल्स चैलेंचर्स बेंगलुरु की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है। ऐसे में आज दोनों टीमों के लिए आज का मुकाबला महत्वपूर्ण रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *