Smriti Irani ने एक मजेदार पोस्ट शेयर कर फैंस को दिया लाइफ लेसन, लोगों ने कहा शुक्रिया

भाजपा की मंत्री और टीवी एक्ट्रेस रही Smriti Irani आए दिन अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ती हैं। आए दिन…

Smriti Irani | Sach Bedhadak

भाजपा की मंत्री और टीवी एक्ट्रेस रही Smriti Irani आए दिन अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ती हैं। आए दिन वो कुछ न कुछ मस्त पोस्ट डालकर लोगों को अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक फनी पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वो लोगों को फनी लाइफ लेसन देती नज़र आ रही हैं।

Smriti Irani तारक मेहता का उल्टा चश्मा की क्लिप की शेयर

हम सब जानते हैं कि, पॉलिटिशियन से पहले Smriti Irani एक कमाल की एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम प्रोफायल पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा की क्लिप शेयर की है। इस क्लिप में दयाबेन और जेठालाल मजेदार जोक्स क्रेक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में जेठालाल दयाबेन से बोलते हैं जब अकल बट रही थी तब वो कहां थीं। इसपर दयाबेन जवाब देती हैं कि वो जेठालाल के साथ फेरे ले रही थीं। वहीं एक और किल्प में दयाबेन जेठलाल से पूछती हैं कि, 1 किलो गेहूं में कितने दाने होते हैं। इस पर जेठालाल कहता है कि उसे कैसे पता होगा वहीं दयबेन उसे एक बादाम खिलाती है और कहती है कि एक दर्जन केले में कितने केले होते हैं. जिसके जवाब में जेठालाल बोलते हैं 12। इसके बाद दयाबेन बोलती हैं देखा बादाम का कमाल।

पोस्ट के जरिए Smriti Irani ने दी ये सलाह

Smriti Irani का ये पोस्ट लोगों को काफी फनी लगा। वहीं उन्होंने अस पोस्ट के कैप्शन में लोगों को कुछ मजेदार सलाह दी है वो लिखती हैं कि, ‘स्टोरी का सार ये है कि जो फेरे लेने जा रहे हैं, कृपया वो बादाम खाकर जाएं। दयाबेन रॉक्स। पहली क्लिप की कर्टसी इंटरनेट को और दूसरी क्लिप की कर्टसी जेठालाल को।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *