IPL 2023 : CSK और MI के बीच महामुकाबला आज, किसका पलड़ा है भारी, दोनों टीमों की ऐसी होगी प्लेइंग 11

IPL 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन में आज (शनिवार) 2 मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली…

IPL 2023 13 | Sach Bedhadak

IPL 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन में आज (शनिवार) 2 मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जायेगा। वहीं दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जायेगा।

यह खबर भी पढ़ें:- IPL 2023 : 40 की उम्र में चीते की फुर्ती से छलांग लगाकर अमित मिश्रा ने हवा में पकड़ा अविश्वसनीय कैच, देखें Video

MS | Sach Bedhadak

जानिए किसका पलड़ा है भारी
आईपीएल इतिहास में अबतक दोनों टीमों के बीच 34 मुकाबले खेले गए है। जिसमें 20 बार मुंबई इंडियंस को जीत मिली है और 14 बार चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली है। आकड़ों को देखें तो मुंबई इंडियंस इस टूर्नामेंट में 5 बार खिताब जीत चुकी है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स भी 4 बार टाइटल जीत चुकी है।

csk | Sach Bedhadak

चेन्नई के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी MI
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस का यह दूसरा मुकाबला है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह मुकाबला जीतकर मुंबई इंडियंस इस टूर्नामेंट में वापसी करने के इरादे से उतरेगी। इससे पहले मुंबई को बेंगलुरु ने करारी शिकस्त दी थी।

जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स: डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडु, मोईन अली, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, सिसांडा मगाला/ड्वेन प्रीटोरियस, दीपक चाहर और राजवर्धन हंगरगेकर।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संदीप वॉरियर, टिम डेविड, जेसन बेहरनडॉर्फ, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, पीयूष चावला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *