IND vs AUS World Cup 2023 Final: भारत की बैटिंग रही खस्ताहाल! ऑस्ट्रेलिया को दिया 241 रनों का टारगेट

IND vs AUS World Cup 2023 Final : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम…

New Project 2023 11 19T174048.446 | Sach Bedhadak

IND vs AUS World Cup 2023 Final : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 240 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बता दें कि टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में पहली बार ऑलआउट हुई है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 241 रन का लक्ष्य दिया हैं। कुलदीप यादव 10 रन बनाकर रन आउट हुए। वहीं मोहम्मद सिराज 9 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 66 और विराट कोहली ने 54 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 47 और सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए। कुलदीप यादव ने 10 रनों का योगदान दिया। इन 5 खिलाड़ियों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। रवींद्र जडेजा 9, मोहम्मद शमी 6, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल 4-4 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह एक रन ही बना पाए। मोहम्मद सिराज 9 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को दो-दो सफलता मिली। ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट लिए।

भारत के लिए इस मैच में विराट कोहली और केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की सबसे बड़ी साझेदारी की। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। रोहित, कोहली और राहुल अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, सूर्यकुमार बड़े मौके पर फेल हो गए। भारत पहली बार इस विश्व कप में ऑलआउट हुआ है। अब सारा दारोमदार गेंदबाजों पर है। उनसे खतरनाक गेंदबाजी की उम्मीद है। मोहम्मद शमी ने इस टूर्नामेंट में अब तक 23 विकेट लिए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में सात विकेट हासिल किए थे।

सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे…

सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश हेजलवुड ने जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया।

जसप्रीत बुमराह भी हुए आउट…

भारत को आठवां विकेट जसप्रीत बुमराह के तौर पर गिरा। जसप्रीत बुमराह 3 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए। एडम जम्पा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया।

मोहम्मद शमी 6 रन बनाकर हुए आउट…

भारत को सातवां विकेट मोहम्मद शमी के तौर पर गिरा। शमी ने 10 गेंदों में 6 रन जोड़े। उन्हें स्टार्क ने 44वें ओवर में अपना शिकार बनाया।

केएल राहुल 66 रन बनाकर आउट…

केएल राहुल 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। राहुल ने इस वर्ल्ड कप में दूसरी फिफ्टी जमाई। उन्होंने एक शतक भी जमाया।

भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी…

178 रन पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई। रवींद्र जडेजा 22 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश हेजलवुड ने विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया।

विराट कोहली 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे…

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 29वें ओवर में आउट हो गए। पैट कमिंस ने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। कोहली ने 63 गेंद पर 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। वहीं विराट कोहली ने वनडे में उनका 72वां अर्धशतक लगाया। विराट ने लगातार पांचवीं पारी में 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान विश्व कप के मौजूदा संस्करण में 750 रन भी पूरे किए।

श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे…

भारत को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। श्रेयस अय्यर 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। अय्यर को कमिंस ने विकेटकीपर जोश इंगलिश के हाथों कैच कराया। वह तीन गेंद पर चार रन ही बना सके।

मैक्सवेल ने दिया दूसरा झटका…

भारत को दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। रोहित शर्मा 10वें ओवर के चौथे ओवर में आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर ट्रेविस हेड ने उनका कैच लिया। भारत ने 10 ओवर में दो विकेट पर 80 रन बनाए।

शुभमन गिल के रूप में लगा पहला झटका…

भारत को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। वह 5वें ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हुए। लॉन्ग ऑन पर खड़े एडम जम्पा ने उनका कैच लिया। शुभमन गिल सात गेंद पर चार रन ही बना सके। विश्व कप के फाइनल में शुभमन गिल फ्लॉप साबित हुए।

फाइनल के लिए दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं…

फाइनल मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दोनों ने सेमीफाइनल में खेली प्लेइंग इलेवन उतारी है। भारतीय टीम में कुलदीप और जडेजा स्पेशलिस्ट स्पिन ऑप्शन हैं, जबकि सिराज, शमी और बुमराह पेस अटैक की कमान संभाल रहे हैं। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई खेमे में स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर एडम जम्पा हैं, जबकि ग्लेन मैक्सवेल पार्ट टाइमर हैं। पेस अटैक में मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन…

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।

ये है भारत की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।