ICC World Cup 2023 : बल्ले और गेंद से कहर बरपाएंगे अश्विन, जानिए किस वजह से मिली वर्ल्ड कप में एंट्री

ICC World Cup 2023 : भारत की मेजबानी में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को डिफेंस चैंपियन इंग्लैंड और…

aswin 01 9 | Sach Bedhadak

ICC World Cup 2023 : भारत की मेजबानी में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को डिफेंस चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जायेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी टीम का ऐलान 5 सितंबर को ही कर दिया था। लेकिन गुरुवार को बीसीसीआई ने (28 सितंबर) को एक बड़ा बदलाव कर अपनी फाइनल टीम का अनाउंसमेंट कर दिया है।

यह खबर भी पढ़ें:– World Cup 2023 : बाबर आजम की टीम का भारत में हुआ धमाकेदार स्वागत, PCB ने शेयर किया Video

अक्षर पटेल की जगह अश्विन को मौका
चोट की वजह से अक्षर पटेल टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। उनकी जगह ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया गया है। हालांकि फैंस को बीसीसीआई का यह निर्णय पसंद आया है। लेकिन चौकानें वाली बात यह भी है कि क्या ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल नहीं होते तो अश्विन को मौका मिलता। इसके साथ ही जानते हैं कि अश्विन में ऐसा क्या बात है, जिसकी वजह से सुंदर और चहल को नजरअंदाज करके उन्हें ही मौका दिया गया है।

Aswin 01 10 | Sach Bedhadak

सुंदर और चहल को क्यों किया गया नजरअंदाज
भारतीय क्रिकेट कंट्र्रोल बोर्ड ने वर्ल्ड कप स्क्वॉड में कोई भी ऑफ स्पिनर शामिल नहीं किया था। जबकि भारतीय पिचों पर इनकी काफी अहम भूमिका होती। इसके साथ ही बोर्ड चाहता था कि यह स्पिनर ऐसा हो जो अवसर मिलने पर बैटिंग भी कर सके। इसी वजह से चहल को नजरअंदाज किया गया है।

chahal 01 1 | Sach Bedhadak

जबकि सुंदर और अश्विन में से किसी एक को मौका दिया जाना था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में प्रदर्शन के मुताबिक अश्विन दोनों से आगे निकल गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुंदर को ओपनिंग में भी मोका दिया गया था, लेकिन वो वहां भी कुछ खास नहीं कर सके।