Glenn Maxwell: शराब पीने के बाद बेहोश हुआ वर्ल्ड कप 2023 का हीरो, अब हो रही है बेइज्जती

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glen Maxwell) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी। एडिलेड के एक पब में पार्टी के…

Maxwell 01 4 | Sach Bedhadak

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glen Maxwell) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी। एडिलेड के एक पब में पार्टी के दौरान बहुत ज्यादा शराब पीने के कारण वर्ल्ड कप 2023 के हीरो रहे मैक्सवेल की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद वो बेहोश तक हो गए थे, तब मैक्सवेल को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले जाना पड़ा था। बता दें कि मैक्सवेल एडिलेड में एक मशहूर गोल्फ इवेंट में शामिल हुए थे। इसके बाद वो पब में पहुंचे थे। इसी पब में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली का बैंड सिक्स एंड आउट भी परफॉर्म कर रहा था।

यह खबर भी पढ़ें:– MS Dhoni Defamation Case : बुरे फंसे महेंद्र सिंह धोनी, पुराने बिजनेस पार्टनर दर्ज करवाया मानहानि केस

पीर्टी के दौरान बेहाश हो गए थे मैक्सवेल
खबरों की मानें तो पब में पार्टी के दौरान मैक्सवेल ने कुछ ज्यादा ही शराब पी ली, इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। तब उन्हें रॉयल एडिलेड अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन अब सिडनी मार्निंग हेराल्ड की एक रिपोर्ट में इसका अपटेड आया है। आलराउंडर मैक्सवेल शराब पीने के बाद इतने बेहोश हो गए थ कि उठाने के बाद भी नहीं उठ रहे थे। एक रिपार्ट की माने तो मैक्सवेल बेहोश हो गए थे और रास्ते में ही होश में आ गए थे। यह घटना उस वक्त की है जब मैक्सवेल एक कॉन्सर्ट में थे।

अस्पताल जाते वक्त होश में आए मैक्सवेल
एक रिपोर्ट की माने तो शो के दौरान मैक्सवेल की भीड़ में कई लोगों के साथ फोटोज सामने आई। उसके बाद वह और उनके दोस्त स्टेज के पीछे जाकर शराब पीने और गाने लगे। फिर दूसरे दोस्त भी कमरे में आए। इसी दौरान मैक्सवेल बेहोश हो गए और उठाने पर भी नहीं उठे। इसके बाद एम्बुलेंस से मैक्सवेल को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्हें होश में आ गए थे। हालांकि उन्हें थोड़ी देर बार ही अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैक्सवेल को तुरंत जानकारी चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली को दी, इसके बाद मैक्सवेल के मैनेजर ने हाई परफोर्मेंस के हेड बेन ओलिवर को सूचना दी। मैनेजर ने कहा, मैक्सवेल पूरी तरह ठीक है, इस घटनाक्रम से शर्मिंदा हैं, लेकिन अब सब कुछ ठीक है।