WTC Final में चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के तरीके पर भड़के पूर्व कोच, इस बात को लेकर सुनाई खरी-खौटी

WTC Final 2023 : आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के तरीके पर टीम इंडिया के पूर्व…

pujara | Sach Bedhadak

WTC Final 2023 : आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के तरीके पर टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री भड़क गए है। उन्होंने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत पहली पारी चेतेश्वर पुजारा ने निराशजनक प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि अनुभवी बल्लेबाज को अच्छे तरीके से अप्लाई करना चाहिए था। चेतेश्वर पुजारा ने कैमरून ग्रीन की गेंद को छोड़ने का प्रयास किया और गेंद टप्पा खाने के बाद अंदर चली गई और स्टंप्स से जा टकराई। पुजारा सिर्फ 14 रन पर आउट हो गए और भारतीय टीम प्रबंधन को इससे ज्यादा निराशा इस बात से हुई होगी कि सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी कुछ ओवर पहले स्कॉट बोलैंड के खिलाफ इसी प्रकार से आउट हुए थे।

यह खबर भी पढ़ेंं:- क्या बीसीसीआई ने किया Virat Kohli के साथ अन्याय? ऑस्ट्रेलिया दिग्गज ने लगाई बोर्ड को फटकार

ravi shastri 1 | Sach Bedhadak

रवि शास्त्री ने कहा कि शुभमन गिल युवा बल्लेबाज हैं और गलती से सीखेंगे लेकिन उन्हें पुजारा से बेहतर शॉट चयन की उम्मीद थी। चेतेश्वर पुजारा ने पिछले कुछ महीने इंग्लैंड में बिताए हैं, ससेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेले हैं, अप्रैल 2023 से तीन शतक और एक अर्धशतक जड़ा है। शास्त्री ने मैच पर टिप्पणी करते हुए ऑन एयर कहा, उनका फ्रंट फुट ठीक नहीं था।

Ravi shastri 01 1 | Sach Bedhadak

उन्हें गेंद की तरफ जाना चाहिए, पहले वो गेंद को खेलना चाहते थे और फिर अचानक उन्होंने गेंद को छोड़ दिया, आप देखिए, जिस प्रकार से उन्होंने गेंद छोड़ी, उनका ऑफ स्टंप एक्सपोज हो गया। फ्रंट फुट अभी भी मिडिल स्टंप पर है जबकि उसे ऑफ स्टंप की ओर जाना चाहिए था। आप उनके फ्रंट फुट को देखिए। इसे गेंद की ओर होना चाहिए। उन्होंने सोचा कि गेंद ऑफ स्टंप के बाहर है। यह निर्णय लेने में बड़ी गलती है। शास्त्री ने कहा कि पुजारा खुद आउट होने के तरीके से निराश होंगे।

pujara 1 | Sach Bedhadak

रवि शास्त्री ने कहा, हम इंग्लैंड में गेंद को कैसे छोड़ें, इस पर बात करते हैं और हम हमेशा बात करते हैं कि आपका ऑफ स्टंप कहां है। उनको तो अपने ऑफ स्टंप के बारे में पता ही नहीं था कि यह कहां है। गिल अपने फुटवर्क को लेकर थोड़ा आलसी थे। वो अभी युवा खिलाड़ी हैं, सीख जाएंगे, लेकिन पुजारा यह देखकर बहुत निराश हुए होंगे। उनका फ्रंट फुट गेंद की तरफ होना चाहिए था। इसलिए बताते रहना जरूरी है कि आप समझिए कि आपका ऑफ स्टंप कहां है। भारत पहली पारी में 6 विकेट पर 260 पर संघर्ष कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 209 रनों से पीछे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *