Navratri And Surya Grahan 2023: ग्रहण के साए में होगी नवरात्रि की शुरुआत, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और समय

Navratri And Surya Grahan 2023: इस साल सूर्य ग्रहण के साए में है नवरात्रि। शुभ मुहूर्त में करें घटस्थापना। जानें शुभ मुहूर्त और समय। नवरात्रि 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर दशहरा तक रहेगी।

navratri 2023 ghatasthapana | Sach Bedhadak

Navratri And Surya Grahan 2023: सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है। भक्त नवरात्रि के दौरान 9 दिनों में मां अंबे के अलग-अलग दिन नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। इसके अलावा नवरात्रि के दिनों में कन्या पूजन भी काफी फलदायी माना जाता है। कहते कन्याओं को भोजन कराने से मां अंबे तुरंत प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा देवी मां की पूरे विधि-विधान से उपासना करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस बार नवरात्रि 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर को दशहरा के साथ समाप्त होगी। वहीं आपको बता दें कि इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगने वाला है। ऐसे में नवरात्रि का प्रारंभ ग्रहण के साए में होगा।

यह खबर भी पढ़ें:-Shardiya Navratri 2023: कब शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि, जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और तिथि, इन राशियों पर बरसेगी मां अंबे की कृपा

क्या सूर्य ग्रहण नवरात्रि की पूजा को प्रभावित करेगा?

हिंदू पंचांग के अनुवसार, इस बार नवरात्रि की शुरुआत 14 अक्टूबर को रात 11 बजकर 24 मिनट पर होगी। खास बात यह है कि इस समय सूर्य ग्रहण भी लगा होगा। सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर देर रात 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। ऐसे में लोगों के मन में असंमजस की स्थिति बनी हुई कि क्या सूर्य ग्रहण नवरात्रि की पूजा को प्रभावित करेगा। ज्योतिषों के मुताबिक, नवरात्रि की पूजा पर सूर्य ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। दरअसल, नवरात्रि की पूजा में घटस्थापना का विशेष महत्व होता है। घटस्थापना का सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद होगा।

घटस्थापना से पहले करें ये जरूरी काम

-ग्रहण के साए से बचने के लिए सबसे पहले अपने घर को गंगाजल से शुद्ध कर लें।
-इसके बाद तुलसी के पौधे पर भी गंगाजल का छिड़काव करें।
-पूरा घर शुद्ध करने के बाद स्नान करके साफ-कपड़े पहनें।
-घर को शुद्ध करने के बाद विधिपूर्वक घटस्थापना या कलश स्थापना करें।
-नवरात्रि की घटस्थापना शुभ मुहूर्त और विधि के साथ ही करनी चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें:-जोधपुर के इस मंदिर में सिर्फ 1 दिन दर्शन देते हैं गणपति, सूंड में समाई हैं पत्नी रिद्धि…50 साल पुराना है इतिहास

नवरात्रि पर घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त

-घटस्थापना का शुभ मुहूर्त आरंभ- 15 अक्टूबर 2023 को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से
-कलश स्थापना शुभ मुहूर्त समाप्त- 15 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक
-शारदीय नवरात्रि 2023 तिथि- 15 अक्टूबर 2023
-शारदीय नवरात्रि 2023 समापन तिथि- 24 अक्टूबर 2023