Krishna Janmashtami 2023: देशभर में फेमस हैं श्री कृष्ण के ये 10 मंदिर, दर्शन मात्र से पूरी होती हैं सारी मनोकामना

Krishna Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जानते हैं भारत में कृष्ण भगवान के 10 सबसे फेमस मंदिरों के बारे में। इन मंदिरों में सालभर लगी रहती श्रद्धालुओं की भारी भरकम भीड़।

Shree Ranchhodraiji Maharaj Mandir | Sach Bedhadak

Famous krishna temple in india: कृष्ण जन्माष्टमी भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। भारत में जन्माष्ट्रमी इस बार 6 सितंबर और 7 सितंबर को मनाई जा रही है। मंदिरों में लोग बुधवार सुबह से दर्शन के लिए जुटने शुरू हो चुके हैं। वैसे तो भारत में श्री कृष्ण के अनगिनत मंदिर हैं, जहां श्रद्धालुओं जाते हैं। त्योहारों पर मंदिरों में काफी भीड़ होती है। लेकिन श्रद्धालु भगवान के लिए दर्शन के लिए भीड़ को नजरअदांज कर पूरे साल मंदिरों में जाते हैं। आज जन्माष्टमी के मौके पर जानते हैं भारत में श्री कृष्ण के वो 10 फेमस मंदिर जो दुनियाभर में फेमस हैं।

इस्कॉन मंदिर, वृंदावन

मथुरा के वृंदावन का इस्कॉन मंदिर साल 1975 में बनाया गया था। इस मंदिर में श्रद्धालु भगवान की भक्ति में खोए रहते हैं। मंदिर में राधेकृष्ण की प्रतिमा काफी सुंदर है। यहां विदेशी श्रद्धालु भी दर्शन के लिए काफी विजिट करते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Janmashtami 2023: कब मनाएं जन्माष्टमी आज या कल? जानें, शुभ मुहूर्त कब और कितने मिनट रहेगा

जगन्नाथ मंदिर

पुरी में बना जगन्नाथ मंदिर 800 साल से भी ज्यादा पुराना है। जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर स्थित झंडा हमेशा हवा की विपरित दिशा में लहराता है। यह काफी रहस्यमयी मंदिर है।

श्रीनाथ जी मंदिर, नाथद्वारा (राजस्थान)

श्रीनाथ जी का मंदिर विश्वभर में प्रसिद्ध है। ये मंदिर 12वीं शताब्दी में तैयार किया गया था। मेवाड़ के राजा इस मंदिर में मौजूद मूर्तियों को गोवर्धन की पहाड़ियों से औरंगजेब से बचाकर लाए थे। यह मंदिर अपनी मूर्तियों और कलाकृतियों के लिए भी जाना जाता है।

बालकृष्ण मंदिर, हंपी कर्नाटक

कर्नाटक के हंपी में स्थित बालकृष्ण मंदिर काफी यूनीक तरीके से बनाया गया है। यह मंदिर UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज वेबसाइट में भी मिलता है। इस मंदिर में कृष्ण जी का बाल रूप विराजमान है।

इस्कॉन मंदिर, बेंगलुरु

बेंगलुरु में भारत का सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर है। यह मंदिर 1997 में बनाया गया था, जिसका उद्देश्य वैदिक और धार्मिक सभ्यताओं को बढ़ावा देने का था।

यह खबर भी पढ़ें:-Krishna Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा शामिल करें ये 11 चीजें, तुरंत प्रसन्न होंगे कान्हा, पूरी

उडुपी श्री कृष्ण मठ, कर्नाटक

इस मंदिर को 13वीं सदी में बनाया गया था। इस मंदिर के पास मौजूद तालाब के पानी में मंदिर का प्रतिबिंब दिखाई देता है। इसमें भगवान श्री कृष्ण की पूजा होती है।

श्री रंछोद्रीजी महाराज मंदिर, गुजरात

गोमती नदी के किनारे पर बना है यह मंदिर। इस मंदिर में 8 गुंबद और 24 बुर्ज हैं जो सोने से बने हुए हैं। इस मंदिर के साथ ही लक्ष्मी जी का भी मंदिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *