करवा चौथ 1 नवंबर को, 100 साल बाद बन रहा है महासंयोग, तीन राशियों के होंगे अच्छे दिन, धन-दौलत में होगी बढ़ोतरी

Maha sanyog In Karwa Chauth 2023: करवा चौथ इस बार 1 नंबवर, 2023 को मनाई जा रही है। 100 साल बाद इस बार करवा चौथ पर महासंयोग बन रहा है। तीन राशियों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी।

karva chauth 2023 | Sach Bedhadak

Maha sanyog In Karwa Chauth 2023: हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत का खास महत्व है। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपनी पति की लंबी उम्र के लिए फास्ट रखती हैं। इस बार करवा चौथ 1 नवंबर, 2023 को बनाया जा रहा है और 100 साल बाद खास महासंयोग बन रहे हैं। ज्योतिष शासत्र के अनुसार, इस दिन मंगल और बुध, सूर्य ग्रह तुला राशि में विराजमान है। इसके साथ ही सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग, मंगल और सूर्य मिलकर मंगल आदित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही इस दिन शिव योग सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसके साथ ही शनि के कारण शश राजयोग बन रहा है। इस दिन शुभ योग बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कि करवा चौथ का दिन किन-किन राशियों के लिए लाभकारी और शुभ रहेगा।

यह खबर भी पढ़ें:-28 अक्टूबर को साल का आखिरी चंद्रग्रहण: जानें टाइमिंग, जयपुर में भी दिखेगा

मेष राशि (Aries Zodiac)

करवा चौथ का दिन इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। काफी समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए करवा चौथ का दिन काफी अच्छा जाने वाला है। रुकी हुई योजनाएं एक बार फिर शुरू हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिल सकता है। बिजनेस में धन लाभ होने के आसार हैं। नौकरी की तलाश कर लोगों के सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। धन धान्य में बढ़ोतरी होने के साथ ही परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

ग्रहों के इस गोचर से कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। करवा चौथ के दिन इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी उन्नति के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उस समय करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार में शांति बनाए रखें, इससे आपके हर कार्य में वृद्धि होगी। कॅरियर की बात करें तो नौकरी में अच्छा ऑफ र मिल सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:-जोधपुर में पहला ऐसा मंदिर जहां मां की प्रतिमा के बिना होती है पूजा, जानें इसका रहस्य

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए भी लाभ मिलने के पूरे आसार है। जीवन में धन और कॅरियर में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आप पैसा कमाने में काफी व्यस्त रह सकते हैं। इसके साथ ही नौकरी में वेतन वृद्धि और नौकरी मिलने के अवसर बन रहे हैं। व्यापार में खूब मुनाफा हो सकता है। मेहनत करने के लिए आय होने के प्रबल आसार बन रहे हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी।