Rajasthan Election 2023: भाजपा की तीसरी सूची का काउंट डाउन! CEC के बाद राजस्थान BJP नेताओं की अलग से बैठक शुरू

राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए बुधवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में CEC की बैठक समाप्त हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता यह बैठक करीब दो घंटे तक चली।

sb 2 2023 11 01T184623.247 | Sach Bedhadak

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए बुधवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में CEC की बैठक समाप्त हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता यह बैठक करीब दो घंटे तक चली। भाजपा CEC की बैठक के बाद अब चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी के घर एक अन्य बैठक चल रही है।

BJP नेताओं की अलग से बैठक शुरू

चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी के घर पर एक अन्य बैकठ चल रही है। जानकारों की माने तो इस बैठक में आधा दर्जन सीटों पर मंथन किया जा रहा है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सह प्रभारी विजया राहटकर, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मौजूद है। संभावना है कि क़रीब 40 से ज़्यादा नामों की सूची आज रात या फिर कल जारी की जा सकती है।

भाजपा में सूची का रिवाज

हर बार CEC की बैठक के अगले दिन भाजपा सूची जारी करती है। इस हिसाब से भाजपा की सूची कल जारी होनी चाहिए। अगर रिवाज टूटा तो देर रात तक भाजपा की सूची आ सकती है। हर किसी को भाजपा की तीसरी सूची का बेसब्री से इंतजार है।

अभी तक बीजेपी ने की दो सूची जारी

राजस्थान में बीजेपी ने अब तक दो सूची में 124 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने 9 अक्टूबर को 41 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 7 सांसदों को मौका दिया गया था। 21 अक्टूबर को जारी दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने 83 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। अब तक बीजेपी 124 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। बुधवार की बैठक में शेष नामों पर मुहर लग सकती है।

एक दिन पहले ही कांग्रेस ने दो सूचियां जारी की हैं

गौरतलब है कि मंगलवार को कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी और पांचवीं सूची जारी की थी। कांग्रेस ने चौथी सूची में 56 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। जबकि पांचवीं सूची में पांच नाम शामिल थे। कांग्रेस अब तक 5 सूचियों में 156 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। अब देखना यह है कि बीजेपी की तीसरी लिस्ट में किस नेता को टिकट मिलता है।