किस्मत हो तो ऐसी वरना ना हो! निरंजन आर्य को सोजत से टिकट, पहले कई वरिष्ठों को दरकिनार कर बने थे मुख्य सचिव

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में अपनी किस्मत आजमाने के लिए पूर्व आईएएस और मुख्य सचिव निरंजन आर्य भी मैदान में उतर गए है। कांग्रेस की दूसरी में सबसे चौंकाने वाला नाम निरंजन आर्य का था।

sb 2 2023 10 24T170319.308 | Sach Bedhadak

Niranjan Arya got Congress ticket from Sojat: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में अपनी किस्मत आजमाने के लिए पूर्व आईएएस और मुख्य सचिव निरंजन आर्य भी मैदान में उतर गए है। कांग्रेस की दूसरी में सबसे चौंकाने वाला नाम निरंजन आर्य का था। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पाली की सोजत विधानसभा सीट से टिकट देकर दिया है।

1989 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं निरंजन आर्य

राजस्‍थान चुनाव में सोजत से कांग्रेस उम्‍मीदवार निरंजन आर्य मूलरूप से पाली के रहने वाले हैं। निरंजन आर्य राजस्‍थान कैडर में साल 1989 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं। निंरजन आर्य को राजस्‍थान में एससी समुदाय से पहले मुख्य सचिव बनने का गौरव हासिल हुआ। निरंजन कुमार आर्य 1 नवंबर 2020 31 जनवरी 2022 तक राजस्‍थान के सीएस रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस के निरंजन आर्य का मुकाबला भाजपा के विधायक शोभा चौहान से होने वाला है।

पहले पत्नी ने लड़ा था चुनाव

इससे पहले निरंजन आर्य की पत्नी भी कांग्रेस के टिकट पर सोजत से चुनाव लड़ चुकी है. हालांकि उनकी पत्नी चुनाव हार गई थी। चुनाव में हार के बाद उनकी पत्नी को आरपीएससी में सदस्य बनवाया। सीएस निरंजन आर्य रिटायरमेंट के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार बने। सीएम गहलोत से निरंजन आर्य की करीबी का अनुमान इस बात से ही लगाया जा सकता है कि गहलोत सरकार ने वरिष्ठता में 10 वें नंबर पर होने के बावजूद भी निरंजन आर्य को सीएस बनाया था।